कहानी की संरचना किसी सच्चे पुराने दोस्त जैसी है; हममें से कइयों के लिए, हम कहानी की रचना करने का कोई एक तरीका ढूंढ निकालते हैं और उसी पर टिके रहते हैं। ज़्यादातर, तीन अंक वाली संरचना की तरफ हमारा ज़्यादा झुकाव होता है। लेकिन कहानी कहने के लिए नई संरचनाओं के बारे में सीखने से आपको अपने लेखन को बेहतर बनाने का मददगार तरीका मिल सकता है! क्या आपने कभी पांच अंक की संरचना आज़माई है? यह आपके लिए अपनी अगली कहानी कहने का सबसे अच्छा तरीका हो सकती है!
आज, हम पांच अंक की संरचना के बारे में जानेंगे और साथ ही उन कहानियों के कुछ मशहूर उदाहरण भी देखेंगे, जिन्होंने बड़ी ही सफलतापूर्वक इस कहानी की संरचना का प्रयोग किया है।
5-अंक की संरचना के उदाहरण
5-अंक की संरचना क्या है?
5-अंक की संरचना एक ऐसी कथात्मक संरचना है, जो किसी कहानी को पांच अंकों में विभाजित करती है। जर्मन नाटककार गुस्ताव फ्रीटैग, फ्रीटैग पिरामिड का विकास करने के लिए मशहूर हैं, जो पिरामिड के आकार की 5-अंक की संरचना के लिए एक गाइड है।
आप 5-अंक की संरचना कैसे लिखते हैं?
5-अंक की संरचना बस 3-अंक की संरचना का एक विस्तारित रूप है! फ्रीटैग की 5-अंक की संरचना की व्याख्या जैसा गाइड प्रत्येक अंक के उद्देश्य को समझने में आपकी मदद कर सकता है।
फ्रीटैग का पिरामिड 5-अंक की संरचना के भागों को निम्नलिखित रूप में विभाजित करता है:
अंक 1: प्रदर्शन
हमें कहानी के किरदारों और दुनिया से मिलाया जाता है। प्राथमिक संघर्ष या मुद्दा स्थापित किया जाता है।
अंक 2: बढ़ती हुई गतिविधि
संघर्ष को आगे और विकसित किया जाता है, और नायक को बाधाओं और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
अंक 3: क्लाइमेक्स
वो क्लाइमेक्स नहीं जो हम आम तौर पर इस शब्द के बारे में जानते हैं। तीसरा अंक एक ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ से बना होता है जो कहानी के बीच में होता है। अगर अब तक सबकुछ ठीक चल रहा होता है तो यहाँ से चीज़ें बुरी होनी शुरू हो जाती हैं। अगर सबकुछ ख़राब चल रहा होता है तो अब उम्मीद दिखाई पड़ सकती है।
अंक 4: गिरने की गतिविधि
नायक को अपने चुनावों के परिणामों और साथ ही कहानी की गतिविधि उन्हें जहाँ ले जाती है उसे झेलना पड़ता है। ऊँचे दांव लगे होते हैं, और नायक अंतिम संघर्ष को समाप्त करता है।
अंक 5: अंतिम परिणाम
समाधान! जो हो गया सो हो गया! कहानियां पूरी हो गईं, और सारी कड़ियाँ जुड़ गईं।
किस तरह की कहानियां 5-अंक की संरचना का प्रयोग करती हैं?
सभी तरह की कहानियां 5-अंक की संरचना का इस्तेमाल कर सकती हैं। शेक्सपियर के नाटकों को अक्सर इसके लोकप्रिय उदाहरण के रूप में दिया जाता है, क्योंकि उन सभी में पांच अंक होते हैं। उपन्यास, लघु-उपन्यास और कथेतर साहित्य में भी इस संरचना का प्रयोग किया जा सकता है।
क्या किसी फ़िल्म में 5 अंक हो सकते हैं?
उपन्यास और नाटकों सहित लेखन के कई अलग-अलग रूपों में 5-अंक की संरचना का प्रयोग किया जा सकता है। यह टीवी और फ़िल्में लिखने के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय संरचना है! 5-अंक संरचना का प्रयोग अक्सर उन टीवी शो द्वारा किया जाता है, जिन्हें व्यावसायिक ब्रेक शामिल करने की ज़रूरत पड़ती है।
5 अंकों वाली फ़िल्मों के उदाहरण
मारियो पूजो और फ्रांसिस फोर्ड कोपोला द्वारा लिखित "द गॉडफादर" की पटकथा, एक ऐसी फ़िल्म का बेहतरीन उदाहरण है जिसमें 5-अंक की संरचना का प्रयोग किया गया है! यहाँ बताया गया है कि इसे कैसे रखा गया है।
अंक 1: प्रदर्शन
हम कोरलियॉन परिवार से मिलते हैं। नायक, माइकल, एक सैनिक है, जो ख़ुद को अपने आपराधिक परिवार से अलग रखने की कोशिश कर रहा है। परिवार के मुखिया (और माइकल के पिता) डॉन वीटो को मारने की कोशिश की जाती है। अपने पिता पर हुए हमले की वजह से माइकल अपने परिवार के साथ रहने के लिए घर आ जाता है।
अंक 2: बढ़ती हुई गतिविधि
जब उनका पिता ठीक हो रहा होता है तो माइकल का बड़ा भाई, सनी, सारा काम संभाल लेता है। वो दोनों एक साथ मिलकर अपने विरोधियों को ख़त्म करने की योजना बनाते हैं।
अंक 3: क्लाइमेक्स
माइकल अपने पिता की हत्या की कोशिश में शामिल सभी लोगों को मार देता है। उसके बाद, छिपने के लिए सिसीली भाग जाता है। बदला चाहने वाले उसकी नई-नवेली पत्नी को मार डालते हैं। घर पर, सनी भी मारा जाता है।
अंक 4: गिरने की गतिविधि
माइकल न्यूयॉर्क लौटता है और दोबारा शादी करता है। वह अपनी दूसरी पत्नी से वादा करता है कि वह आने वाले वर्षों में पारिवारिक व्यवसाय को कानूनी बना देगा। डॉन कोरलियॉन को एक गद्दार के बारे में चेतावनी दी जाती है, लेकिन जल्द ही उनकी मृत्यु हो जाती है।
अंक 5: अंतिम परिणाम
माइकल गद्दार का पता लगा लेता है और सारे शामिल लोगों को मार डालता है। उसके बाद, माइकल परिवार का नया मुखिया बनता है।
5-अंक की संरचना का प्रयोग करने वाली फ़िल्मों और टीवी शो के और उदाहरणों के लिए, निम्नलिखित पटकथाएं देखना न भूलें:
5-अंक की संरचना से आपको अपनी कहानी का और अधिक विश्लेषण करने और समझने में मदद मिल सकती है। यदि आप टेलीविज़न के लिए कोई नाटक या पटकथा लिख रहे हैं तो आपको यह संरचना विशेष रूप से उपयोगी लग सकती है। 5-अंक की संरचना सामान्य रूप से प्रयोग की जाने वाली 3-अंक की संरचना से बिल्कुल अलग नहीं है; यह सिर्फ और अधिक गहराई जोड़ती है। कहानी की सभी संरचनाओं की तरह, 5-अंक की संरचना को आपके लेखन में मदद करने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में माना जाना चाहिए। इसके साथ खेलें और इसपर अपनी मुहर लगाएं! यदि आपने कभी 5-अंक की संरचना का इस्तेमाल नहीं किया है, तो इसे अपनी अगली कहानी के लिए आज़माएं। लिखने के लिए शुभकामनाएं!