पटकथा लेखन ब्लॉग
पर प्रविष्ट किया लेखक कर्टनी मेजरनिच

इतिहास में यह महीना - फरवरी 2022 राउंड अप

  • इतिहास में इस दिन

     हाउस ऑफ़ 
       कार्ड्स

    निर्माता

    • ब्यू विलिमॉन

    हाउस ऑफ़ कार्ड्स -

    ब्यू विलिमॉन द्वारा निर्मित "हाउस ऑफ़ कार्ड्स", ने 2013 में आज ही के दिन नेटफ्लिक्स पर पहले सीज़न के सभी एपिसोड रिलीज़ किये थे। विलिमॉन ने 1990 के इसी नाम वाले बीबीसी मिनी सीरीज़ से इसका आईडिया लिया था, जो यूके की राजनीति पर केंद्रित था। मीडिया राइट्स कैपिटल ने "हाउस ऑफ़ कार्ड्स" के अधिकार ख़रीदकर इसके आईडिया को शोटाइम और एचबीओ सहित कई नेटवर्कों के सामने पेश किया था। फिर भी, नेटफ्लिक्स ने यह कहते हुए इसके लिए सबसे ज़्यादा बोली लगायी थी कि इसके दर्शकों के लिए इस तरह की कहानी, कास्ट, और क्रू इसकी ओरिजिनल प्रोग्रामिंग के लिए सबसे सही है। विलिमॉन को वाशिंगटन, डीसी की राजनीति के सार को समझने की उनकी क्षमता की वजह से काम पर रखा गया था, जो सीनेटर चक शूमर और हिलेरी क्लिंटन के सहयोगी थे। वो पहले चार सीज़नों के लिए शोरनर भी थे। यह शो केवल ऑनलाइन मौजूद पहली ऐसी ओरिजिनल सीरीज़ थी, जिसे प्रमुख एमी पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिनमें उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज़ और बहुत भी कुछ शामिल हैं। इसका आख़िरी सीज़न इसके मुख्य अभिनेता केविन स्पेसी के बिना निर्मित किया गया था जिनपर यौन दुराचार का आरोप लगा था।

  • इतिहास में इस दिन

    ला डोल्चे 
         वीटा

    पटकथा

    • फेडेरिको फेलिनी
    • एन्नियो फ़्लैआनो
    • टुलियो पिनेली

    ला डोल्चे वीटा -

    "द स्वीट लाइफ" का इतालवी "ला डोल्चे वीटा" 1960 में आज ही के दिन प्रीमियर हुआ था और अब इसे आज तक की सबसे अच्छी फ़िल्मों में से एक माना जाता है। लेकिन इसके लेखकों ने पारंपरिक तीन-या चार-अंक वाली संरचना का पालन नहीं किया था, और उस पारंपरिक चलन को स्वीकार नहीं किया था कि पटकथा लेखकों को कड़े नियमों का पालन करना चाहिए। फेडेरिको फेलिनी, एन्नियो फ़्लैआनो और टुलियो पिनेला द्वारा लिखी गई यह फ़िल्म सात दिनों तक रोम में एक फ्रीलांस फोटोग्राफर और कई महिलाओं के साथ उसके प्रेम संबंधों पर आधारित है। प्रस्तावना और उपसंहार के अलावा इसमें सात "एपिसोड" हैं। कुछ आलोचकों को इसकी संरचना या इसकी कमी पसंद नहीं आई थी, लेकिन फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली थी। इसे 1960 में कान्स में पाम डी'ओर और सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया था।

  • इतिहास में इस दिन

    द जनरल

    पटकथा

    • बस्टर कीटोन
    • क्लाइड ब्रुकमैन
    • अल बॉसबर्ग, चार्ल्स हेनरी स्मिथ

    द जनरल -

    "द जनरल" 1927 में आज ही के दिन आयी थी। यह साइलेंट कॉमेडी फ़िल्म बस्टर कीटोन, क्लाइड ब्रुकमैन, अल बॉसबर्ग, चार्ल्स हेनरी स्मिथ ने लिखी थी, और बस्टर ने इसमें अभिनय और इसका सह-निर्देशन भी किया था। कीटोन अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान हुई द ग्रेट लोकोमोटिव चेज़ की सच्ची कहानी से प्रेरित थे, और वह ट्रेनों से भी प्रभावित थे। ट्रेनों, अतिरिक्त कलाकारों की संख्या, बड़े सेट और निर्माण के दौरान हुई कई दुर्घटनाओं की वजह से फ़िल्म का बजट $750,000 तक चला गया था, जो उस समय के हिसाब से बहुत ज़्यादा था। उस समय न तो आलोचकों और न ही दर्शकों ने इस फ़िल्म को पसंद किया था, यहाँ तक कि इसे फ्लॉप भी कहा गया था। लेकिन लगभग एक सदी बाद, दर्शकों ने अपनी सोच बदल दी है, और अब इसे साइलेंट फ़िल्म युग के अंत की एक क्लासिक फ़िल्म माना जाता है।

  • इतिहास में इस दिन

    द किड

    पटकथा

    • चार्ली चैपलिन

    द किड -

    चार्ली चैपलिन ने 1921 में आज के दिन आयी एक साइलेंट कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म "द किड" को लिखा, निर्मित, निर्देशित किया था और इसमें अभिनय भी किया था। यह उस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी और इसे यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल फ़िल्म रजिस्ट्री में संरक्षित किया गया है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह चैपलिन के सबसे निजी कार्यों में से एक है, और एक छोड़े गए बच्चे और उसके दत्तक पिता की कहानी के रूप में कॉमेडी और ड्रामा को शानदार ढंग से पेश करती है। "द किड" के निर्माण से दस दिन पहले चैपलिन के पहले बेटे की मौत हो गई थी। फ़िल्म की शुरुआत में लिखा गया है, "मुस्कान - और शायद, आंसू के साथ एक पिक्चर।"

  • इतिहास में इस दिन

    पिनोकियो

    पटकथा

    • टेड सीयर्स, ओटो इंग्लैंडर, वेब स्मिथ
    • विलियम कॉटरेल, जोसेफ साबो
    • एर्डमैन पेनर, ऑरेलियस बटाग्लिया

    पिनोकियो -

    कार्लो कोलोडी द्वारा लिखी गई बच्चों के इतालवी उपन्यास पर आधारित "पिनोकियो" के डिज्नी रूपांतरण में टेड सीयर्स, ओटो इंग्लैंडर, वेब स्मिथ, विलियम कॉटरेल, जोसेफ साबो, एर्डमैन पेनर और ऑरेलियस बटाग्लिया सभी का हाथ था। 1940 में आज ही के दिन इस फ़िल्म का प्रीमियर हुआ, और स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स की सफलता के बाद यह दूसरी एनिमेटेड डिज्नी फीचर थी। हालाँकि, अब इसे अपने शानदार और यथार्थवादी एनीमेशन इफ़ेक्ट के कारण आज तक की सबसे अच्छी एनिमेटेड फ़िल्मों में से एक माना जाता है, लेकिन शुरू में यह फ़िल्म फ्लॉप हो गई थी। उस वक़्त दूसरे विश्व युद्ध की वजह से विदेशी बाज़ारों में इसका वितरण नहीं हो पाया था। पांच साल बाद दोबारा रिलीज़ किये जाने पर आख़िर में इसे मुनाफा हुआ था।

  • इतिहास में इस दिन

    टैक्सी 
        ड्राइवर

    पटकथा

    • पॉल श्रेडर

    टैक्सी ड्राइवर -

    पटकथा लेखक पॉल श्रेडर ने "टैक्सी ड्राइवर" की पटकथा लिखी थी, जो 1976 में आज ही के दिन प्रीमियर हुई थी। आज तक, विशेषज्ञ इस फ़िल्म को इसकी मनमोहक कहानी और दर्शकों को किसी सपने जैसी दुनिया में पहुंचाने की अपनी क्षमता की वजह से सबसे अच्छी फ़िल्मों में से एक मानते हैं। रोजर एबर्ट ने एक बार किसी साक्षात्कार में कहा था कि यह उनकी देखी गई आज तक कि सबसे अच्छी फ़िल्मों में से एक है। यह मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ट्रैविस बिकल नाम के एक पूर्व युद्ध सैनिक पर केंद्रित है, जो अपनी अनिद्रा और बढ़ते पागलपन की परेशानी से निपटने के लिए रात में टैक्सी चलाना शुरू कर देता है। वो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और एक किशोर वेश्या के दलाल को मारने की साजिश रचता है। इसकी कुछ कहानी न्यूयॉर्क शहर में रहते हुए अनिद्रा से पीड़ित श्रेडर की अपनी ख़ुद की कहानी और आर्थर ब्रेमर की डायरियों पर आधारित थी। जिसने 70 के दशक की शुरुआत में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉर्ज वालेस को गोली मार दी थी। मार्टिन स्कॉर्सेज़ ने इसे निर्देशित किया था।

  • इतिहास में इस दिन

    गुडबाय, 
    लेनिन!

    पटकथा

    • बर्नड लिचेनबर्ग, वोल्फगैंग बेकर
    • अचिम वॉन बोरीज़, हेंक हैंडलोएग्टेन
    • क्रिस सिलबर

    गुडबाय, लेनिन! -

    जर्मन ट्रेजीकामेडी "गुडबाय, लेनिन!" 2003 में आज ही के दिन आयी थी, जिसे बर्नड लिचेनबर्ग, वोल्फगैंग बेकर ने लिखा था, और साथ ही अचिम वॉन बोरीज़, हेंक हैंडलोएग्टेन और क्रिस सिलबर को इसके लिए सहयोग क्रेडिट मिला था। इस फ़िल्म की पृष्ठभूमि में पूरी जर्मनी को रखा गया है, जहाँ एक बेटा अपनी माँ को बर्लिन की दीवार गिरने के शॉक से बचाने की कोशिश करता है, जो उस घटना के समय कोमा में थी। इस फ़िल्म की एक थीम ओस्टल्गी थी, जो सब कुछ बदलने से पहले पूर्वी जर्मनी में पहले जैसी चीज़ों के लिए कुछ लोगों के ज़ेहन में बसी पुरानी यादें हैं। इस फ़िल्म को यूरोपीय फ़िल्म पुरस्कारों और जर्मन फ़िल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और कई दूसरे पुरस्कार और नॉमिनेशन मिले थे।

  • इतिहास में इस दिन

            ब्लू 
          कॉलर

    पटकथा

    • पॉल श्रेडर
    • लियोनार्ड श्रेडर

    ब्लू कॉलर -

    "ब्लू कॉलर" की पटकथा पॉल श्रेडर और उनके भाई लियोनार्ड ने लिखी थी, जो 1978 में आज ही के दिन रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म से पॉल ने अपने निर्देशन की शुरुआत भी की थी। यह क्राइम ड्रामा तीन ऑटो कर्मचारियों पर आधारित है, जो अपने यूनियन मुख्यालय में एक डकैती की साजिश रचते हैं और यह फ़िल्म यूनियनों और रस्ट बेल्ट में मजदूर वर्ग के सदस्य के रूप में जीवन पर एक बड़ी आलोचना करती है।

  • इतिहास में इस दिन

    स्टेजकोच

    पटकथा

    • डडली निकोल्स

    स्टेजकोच -

    वेस्टर्न "स्टेजकोच" को पटकथा लेखक डडली निकोल्स द्वारा अर्नेस्ट हायकोक्स की शॉर्ट स्टोरी "द स्टेज टू लॉर्ड्सबर्ग" से रूपांतरित किया गया था। निर्देशक जॉन फोर्ड ने कोलिएर्स मैगज़ीन में पहली बार इस कहानी को पढ़ने के बाद इसके अधिकार लिए थे, लेकिन कहा जाता है कि वो गाइ डे मोपासा की "बौले डी सूफ" नामक एक और शॉर्ट स्टोरी के तत्वों से भी प्रेरित थे। यह फ़िल्म खतरनाक इलाके से गुजरने वाले एक स्टेजकोच पर बैठे अजनबियों के समूह पर केंद्रित है। इसे राष्ट्रीय फ़िल्म रजिस्ट्री में संरक्षण के लिए चुना गया था, लेकिन मूल अमेरिकियों के नकारात्मक चित्रण के लिए इसकी आलोचना भी की गई है।

  • इतिहास में इस दिन

     लिव एंड
         बिकम

    पटकथा

    • एलेन-मिशेल ब्लैंक
    • राडू मिहैलीनु

    लिव एंड बिकम -

    एलेन-मिशेल ब्लैंक और राडू मिहैलीनु ने फ्रेंच ड्रामा "लिव एंड बिकम" की पटकथा लिखी थी, जिसका प्रीमियर 2005 में आज ही के दिन हुआ था। यह फ़िल्म एक इथियोपियाई ईसाई लड़के के बारे में है जो इज़राइल में रहने के लिए इथियोपियाई यहूदी होने का नाटक करता है। इसने वैंकूवर फ़िल्म फेस्ट में अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म के लिए ऑडियंस अवॉर्ड और टोरंटो फ़िल्म फेस्ट में पीपल्स चॉइस के लिए रनर-अप पोज़िशन पाकर फेस्टिवल सर्किट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। इसने सीज़र अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा और लुमीरेस अवॉर्ड्स में वर्ल्ड ऑडियंस अवॉर्ड भी जीता था।

  • इतिहास में इस दिन

       हेड-ऑन

    पटकथा

    • फ़ातिह अकिन

    हेड-ऑन -

    जर्मन-तुर्किश ड्रामा "हेड-ऑन" को फ़ातिह अकिन ने लिखा और निर्देशित किया था, जो 2004 में आज ही के दिन प्रीमियर हुई थी। इस फ़िल्म का नाम इसकी शुरुआत से लिया गया था, जहाँ मुख्य कलाकार जानबूझकर अपनी कार को सीधे दीवार में ले जाकर भिड़ा देता है। यह एक ड्रामेटिक लव स्टोरी पर केंद्रित है, जिसे आलोचकों ने अप्रवासियों का एक उत्तेजक चित्रण कहा था जो पारंपरिक और आधुनिक आदर्शों के बीच फंसे रहते हैं। "हेड-ऑन" को 54वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए गोल्डन बियर मिला था, साथ ही इसने यूरोपीय फ़िल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और ऑडियंस अवॉर्ड भी जीता था।

  • इतिहास में इस दिन

    पटकथा

    • फेडेरिको फेलिनी
    • टुलियो पिनेली
    • एन्नियो फ़्लैआनो, ब्रुनेलो रोंडी

    -

    “8 1/2” 1963 में आज ही के दिन आयी थी। फेडेरिको फेलिनी ने सबसे पहले इस इतालवी फ़िल्म की रुपरेखा तैयार की थी और टुलियो पिनेली, एन्नियो फ़्लैआनो, और ब्रुनेलो रोंडी ने इसे लिखा था। इस फ़िल्म को उस साल ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का पुरस्कार दिया गया था। इस फ़िल्म की कहानी एक ऐसे निर्देशक के बारे में है जिसके जीवन में क्रिएटिव ब्लॉक आ जाता है, और वो उन्हें पार करने की कोशिश करता है। इसकी कहानी की तरह ही असली ज़िन्दगी में भी फेलिनी ने इस कहानी को लगभग छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा था कि उन्होंने इसे खो दिया है, लेकिन बाद में उनके दिमाग में मुख्य कलाकार को फ़िल्म निर्देशक बनाने का आईडिया आया, और फ़िल्म आगे बढ़ी। तब तक उन्हें यह सही समझ आता था कि मुख्य किरदार किस तरह का रचनात्मक इंसान होगा।

  • इतिहास में इस दिन

    कैबरे

    पटकथा

    • जे प्रेसन एलन

    कैबरे -

    म्यूज़िकल ड्रामा "कैबरे" का प्रीमियर 1972 में आज ही के दिन हुआ था और इसे बहुत अच्छी समीक्षाएं मिली थी। जे प्रेसन एलन ने इस फ़िल्म की पटकथा लिखी थी, जो इसी नाम के ब्रॉडवे म्यूज़िकल पर आधारित थी। निर्देशक बॉब फॉसे को एलन की पटकथा पसंद नहीं आयी, इसलिए उन्होंने निर्माण शुरू होने से ठीक पहले ह्यूग व्हीलर को इसे संशोधित करने और मूल कहानी के ज़्यादा करीब रखने के लिए काम पर रखा था। व्हीलर को इस फ़िल्म के लिए "शोध सलाहकार" का क्रेडिट दिया गया है। आख़िरकार, यह फ़िल्म ब्रॉडवे प्ले से काफी अलग थी, लेकिन फिर भी इसे तुरंत सफलता मिली थी। आलोचकों ने कहा कि यह पारंपरिक म्यूज़िकल फ़िल्मों से अलग है। इस फ़िल्म को दस अकादमी पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन मिले थे, जिनमें से इसने आठ जीते थे।

  • इतिहास में इस दिन

        द साइलेंस
    ऑफ़ द
    लैम्ब्स

    पटकथा

    • टेड टैली

    द साइलेंस ऑफ़ द लैम्ब्स -

    टेड टैली ने थॉमस हैरिस के उपन्यास "द साइलेंस ऑफ़ द लैम्ब्स" का फ़िल्मी संस्करण बनाने के लिए इसे अनुकूलित किया था, जिसे हम आज जानते हैं। यह फ़िल्म 1991 में वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुई थी और धीरे-धीरे इसे बड़ी सफलता और प्रशंसा प्राप्त हुई। टैली ने यह बताया था कि वो इस बात से बहुत हैरान थे कि निर्देशक जोनाथन डेमे के पटकथा पढ़ने के बाद फ़िल्म निर्माण कितनी तेज़ी से शुरू हुआ था। "हम मई 1989 में मिले और नवंबर में शूटिंग कर रहे थे," उन्होंने कहा। "मुझे याद नहीं कि हमने इसमें कोई बड़ा बदलाव किया था।"

  • इतिहास में इस दिन

    पैराडाइज़
      नाउ

    पटकथा

    • हनी अबू-असद
    • बेरो बेयर
    • पियरे हॉजसन

    पैराडाइज़ नाउ -

    2005 की मनोवैज्ञानिक ड्रामा "पैराडाइज़ नाउ" का प्रीमियर आज ही के दिन हुआ था। इसे हनी अबू-असद द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया था, और बेरो बेयर और पियरे हॉजसन ने इसका सह-लेखन किया था। यह सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फ़िल्म के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली फिलीस्तीनी फ़िल्म थी। इसकी कहानी दो दोस्तों की है, जो आत्मघाती हमलावर भी हैं, जो इज़राइल में हमले की तैयारी कर रहे हैं। अबू-असद ने कहा कि वह एक बहुत ही जटिल मुद्दे को मानवीय बनाना चाहते हैं और उन्होंने यह भी बताया था कि अगर वह नासरत के बजाय फिलिस्तीनी क्षेत्र में पले-बढ़े होते तो शायद वो ख़ुद एक आत्मघाती हमलावर होते। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस फ़िल्म से दर्शकों को यह जानने में मदद मिलेगी कि फिलिस्तीनी भी स्वतंत्रता और समानता का हक़ रखते हैं। इस फ़िल्म ने गोल्डन ग्लोब्स में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फ़िल्म और यूरोपीय फ़िल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीता था।

  • इतिहास में इस दिन

             द बिग
            लेबोव्स्की

    पटकथा

    • एथन कोएन
    • जोएल कोएन

    द बिग लेबोव्स्की -

    "द डूड" हमेशा से फ़िल्म समीक्षकों के बीच उतनी लोकप्रिय नहीं थी जितनी कि आज है। "द बिग लेबोव्स्की" लिखते समय एथन और जोएल कोएन जासूसी फिक्शन लेखक रेमंड चांडलर से प्रेरित थे, जो 1998 में रिलीज़ होने वाली एक क्राइम कॉमेडी थी। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन तबसे एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है और इसने जॉन टर्टुरो की "द जीसस रोल्स" नामक एक 2020 की स्पिनऑफ़ को भी प्रेरित किया है, जो इस महीने रिलीज़ होने वाली है।

  • इतिहास में इस दिन

       ला जेटी

    पटकथा

    • क्रिस मार्कर

    ला जेटी -

    "ला जेटी," या इंग्लिश में "द जेट्टी", क्रिस मार्कर द्वारा बनाई गई एक फ्रेंच साइंस फिक्शन शॉर्ट फ़िल्म है। 28 मिनट की यह फ़िल्म स्थिर तस्वीरों से बनी है और टाइम ट्रेवल में परमाणु युद्ध के बाद के एक प्रयोग पर केंद्रित है। फ़िल्म में कोई डायलॉग नहीं है, लेकिन इसकी व्याख्या की गई है। बाद में, रचनात्मक लोगों ने अपनी परियोजनाओं पर एक प्रेरणा के रूप में इस फ़िल्म का ज़िक्र किया है, जिसमें टेरी गिलियम की फ़िल्म "12 मंकीज़", डेविड बॉवी का "जंप दे से" वीडियो और 2007 की मैक्सिकन फ़िल्म "ईयर ऑफ़ द नेल" शामिल हैं।

  • इतिहास में इस दिन

    द सेवंथ
       सील

    पटकथा

    • इंगमार बर्गमैन

    द सेवंथ सील -

    स्वीडिश फ़िल्म निर्माता इंगमार बर्गमैन ने हिस्टोरिकल फैंटसी "द सेवेंथ सील" लिखी और निर्देशित की थी, जो 1957 में आज ही के दिन आयी थी। इसकी कहानी बर्गमैन के नाटक, "वुड पेंटिंग" पर आधारित है, जो एक शूरवीर के बारे में है जो मौत के साथ शतरंज का खेल खेलता है। इस फ़िल्म ने बर्गमैन को एक सम्मानित निर्देशक के रूप में स्थापित किया था और अब उन्हें विश्व सिनेमा के महान लोगों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने इस फ़िल्म की पटकथा पेट की समस्याओं के लिए अस्पताल में भर्ती होने के दौरान लिखी थी, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया था। 35-दिन, $150,000 के बजट पर फ़िल्म बनाने के लिए हरी झंडी मिलने से पहले उन्होंने पांच और ड्राफ्ट लिखे थे। द वेटिकन ने इसके बाइबिल विषयों के कारण फ़िल्म को 45 महान फ़िल्मों की सूची में शामिल किया था।

  • इतिहास में इस दिन

    ला रूए

    पटकथा

    • एबेल गांस

    ला रूए -

    "ला रूए", या इंग्लिश में "द व्हील", का प्रीमियर 1923 में आज ही के दिन हुआ था। यह साइलेंट फ़िल्म एबेल गांस ने लिखी, निर्देशित, और निर्मित की थी, जो फ़िल्म निर्माण के अग्रदूत थे और उन्हें अपने मोंटाज के इस्तेमाल के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता था। "ला रूए" भी कोई अलग नहीं थी, और इसमें शानदार लाइटिंग इफेक्ट्स और तेजी से होने वाले दृश्य परिवर्तनों का इस्तेमाल किया गया था। इसकी कहानी एक रेल इंजीनियर और उसके बेटे पर आधारित है, जिसमें दोनों किरदारों को इंजीनियर की गोद ली हुई बेटी से प्यार हो जाता है। मूल फ़िल्म लगभग सात से नौ घंटे लंबी है, हालाँकि, फ़िल्म की लंबाई को कम करने के लिए कई संस्करण बनाए गए थे। इसके सात घंटे के संस्करण को 2019 में रिस्टोर करके लुमीरे फ़िल्म फेस्टिवल में चलाया गया था।

  • इतिहास में इस दिन

    द क्राउड

    पटकथा

    • किंग विडोर
    • जॉन वी.ए. वीवर

    द क्राउड -

    "द क्राउड" का प्रीमियर 1928 में इसी दिन हुआ था। इसे 1929 में पहले अकादमी पुरस्कारों में कई पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया था और यह संयुक्त राज्य की राष्ट्रीय फ़िल्म रजिस्ट्री में संरक्षित होने वाली पहली फ़िल्मों में से एक थी। लेखन में जॉन वी.ए. वीवर की सहायता से किंग विडोर ने इस साइलेंट फीचर को लिखा और निर्देशित किया था। यह फ़िल्म न्यूयॉर्क शहर में ज़िन्दगी बनाने की कोशिश कर रहे एक साधारण जोड़े की आशाओं और सपनों के बारे में है। स्टूडियो के अधिकारियों को लगा कि यह पटकथा बहुत निराशाजनक है और उन्होंने विडोर को कई अलग-अलग अंत बनाने के लिए मजबूर किया। उस समय थिएटर यह चुन सकते थे कि वे कौन सा संस्करण दिखाना चाहते हैं, लेकिन विडोर ने कहा कि उन्होंने बहुत कम ही सुखद अंत दिखाया था।

  • इतिहास में इस दिन

    थिंग्स टू
      कम

    पटकथा

    • एच. एच. वेल्स

    थिंग्स टू कम -

    एच. एच. वेल्स ने "थिंग्स टू कम" की पटकथा लिखी थी, जिसका प्रीमियर 1936 में आज ही के दिन हुई थी। इस ब्लैक एंड व्हाइट साइंस-फिक्शन फ़िल्म की कहानी भविष्य में 1940 से 2036 तक द्वितीय विश्व युद्ध के बाद घटित होती है, हालाँकि, वेल्स की पटकथा वर्ष A.D. 2054 में ख़त्म हुई थी। उनकी पटकथा सामाजिक और राजनीतिक "संभावनाओं" के बारे में उनके पिछले कई कामों पर आधारित थी। अलग-अलग लंबाई वाले फ़िल्म के कई संस्करण बनाये गए थे, लेकिन असली फ़िल्म ट्रीटमेंट और स्क्रिप्ट को बाद में किताब के रूप में प्रकाशित किया गया था ताकि दर्शक पूरा संस्करण पढ़ सकें।

  • इतिहास में इस दिन

              लुइस
       बुनुएल

    • 120 साल पहले पैदा हुए

    लुइस बुनुएल -

    स्पेनिश फ़िल्म निर्माता लुइस बुनुएल का जन्म 120 साल पहले आज ही के दिन हुआ था। बुनुएल के काम को काव्यात्मक कहा जाता है और हालाँकि, उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान प्रयोग किये थे, फिर भी उन्हें आम तौर पर 20 के दशक के अतियथार्थवादी आंदोलन से जोड़कर देखा जाता है। फ़िल्म निर्माताओं का कहना है कि आप बुनुएल की फ़िल्म को कभी भी पहचान सकते हैं। उन्हें बेहद सटीक होने के लिए, अपने शॉट्स और संपादन की पहले से योजना बनाने के लिए जाना जाता था ताकि कोई शॉट कभी बर्बाद न हो, और फ़िल्म को शूट करने में कम से कम समय लगे। साइट एंड साउंड की आज तक की टॉप 250 फ़िल्मों की सूची में बुनुएल की सात फ़िल्में शामिल हैं।

  • इतिहास में इस दिन

    इट हैपेंड
       वन नाईट

    पटकथा

    • रॉबर्ट रिस्किन

    इट हैपेंड वन नाईट -

    रॉबर्ट रिस्किन ने रोमांटिक कॉमेडी "इट हैपेंड वन नाईट" की पटकथा लिखी थी, जिसका प्रीमियर 1934 में इसी दिन हुआ था। इसकी कहानी एक बड़े घराने की लड़की पर केंद्रित है, जो एक आदमी की मदद से अपने परिवार से दूर जाने की कोशिश करती है, लेकिन बाद में पता चलता है कि वो आदमी एक अख़बार का रिपोर्टर है जो किसी कहानी की तलाश में है। यह फ़िल्म हेज़ कोड लागू होने से पहले बनाई गई आख़िरी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्मों में से एक है, जो उन कहानियों में बहुत ज़्यादा काट-छांट करते थे जिन्हें मोशन पिक्चर प्रोडूसर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स अमेरिका अस्वीकार्य और नैतिक रूप से अनुचित मानते थे। यह सभी पांच प्रमुख अकादमी पुरस्कार जीतने वाली सिर्फ तीन फ़िल्मों में से एक है, जिनमें सर्वश्रेष्ठ पिक्चर, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित पटकथा के पुरस्कार शामिल हैं, और ऐसा करने वाली यह पहली फ़िल्म थी।

  • इतिहास में इस दिन

    42nd स्ट्रीट

    पटकथा

    • रियान जेम्स
    • जेम्स सीमोर

    42nd स्ट्रीट -

    बैकस्टेज म्यूज़िकल "42nd स्ट्रीट" का प्रीमियर इसी दिन 1933 में हुआ था, जिसे रियान जेम्स और जेम्स सीमोर ने लिखा था, और इसका संगीत हैरी वॉरेन और गीत के बोल अल डबिन ने तैयार किये थे। अमेरिकन फ़िल्म इंस्टीट्यूट ने इसे अब तक के टॉप म्यूज़िकल फ़िल्मों में शुमार किया है। इस फ़िल्म को बैकस्टेज म्यूज़िकल इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें एक स्टेज शो के पर्दे के पीछे का ड्रामा दिखाया गया है, जिसमें बीच-बीच में गाने आते रहते हैं। "42nd स्ट्रीट" एक ऐसी अभिनेत्री की कहानी है जिसे चोट लग जाती है और उसकी जगह एक युवा अज्ञात अभिनेत्री को ले लिया जाता है जो शो की जान बन जाती है। इस फ़िल्म को अकादमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर के लिए नॉमिनेट किया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से इसे जीत नहीं मिली।

  • इतिहास में इस दिन

    मॉडर्न
              टाइम्स

    पटकथा

    • चार्ली चैपलिन

    मॉडर्न टाइम्स -

    चार्ली चैपलिन ने अपनी फ़िल्म "मॉडर्न टाइम्स" में आख़िरी बार अपना "लिटिल ट्रैम्प" का चरित्र निभाया था, जो 1936 में आज के दिन आयी थी। चैपलिन ने यह कॉमेडी फ़िल्म लिखी और निर्देशित की थी, जो शुरू में उनकी पहली "बोलने वाली फ़िल्म" होने वाली थी। उन्होंने पटकथा के लिए संवाद भी लिख लिए थे और कुछ ध्वनि दृश्यों के साथ फ़िल्म बनाने की कोशिश भी की थी, लेकिन आख़िरकार, उन्होंने ज़्यादातर संवादों को हटाकर एक साइलेंट फ़िल्म बनाने का फैसला कर लिया। उन्हें लगता था कि अगर उन्होंने कभी बात की तो "लिटिल ट्रैम्प" का आकर्षण खो जायेगा।

  • इतिहास में इस दिन

     द लेडी
    ईव

    पटकथा

    • प्रेस्टन स्टर्जस

    द लेडी ईव -

    प्रेस्टन स्टर्जस द्वारा लिखित और निर्देशित स्क्रूबॉल कॉमेडी "द लेडी ईव" 1941 में आज ही के दिन आयी थी। यह मॉन्कटन हॉफ की 19-पेज की कहानी पर आधारित है, जो समुद्री जहाज़ पर मिलने वाले एक अजीब जोड़े के बारे में है। शुरू में फ़िल्म की पटकथा को लेकर स्टर्जस और फ़िल्म के निर्माता में कुछ मतभेद थे, जिन्होंने स्टर्जस को शुरूआती दो-तिहाई पटकथा को फिर से लिखने के लिए कहा था। लेकिन स्टर्जस आख़िर तक इसके लिए तैयार नहीं हुए, और फिर निर्माता को झुकना पड़ा। लेकिन बाद में, हेज़ ऑफ़िस के सेंसर ने दोनों मुख्य कलाकारों के बीच के प्रेम संबंधों को अनैतिक मानते हुए स्टर्जस को पटकथा के कुछ हिस्सों को फिर से लिखने के लिए मजबूर कर दिया था।

  • इतिहास में इस दिन

    द कैबिनेट ऑफ़
       डॉ. कैलीगरी

    पटकथा

    • कार्ल मेयर
    • हांस जानोविट्ज़

    द कैबिनेट ऑफ़ डॉ. कैलीगरी -

    पटकथा लेखक कार्ल मेयर और हांस जानोविट्ज़ के वास्तविक जीवन के अनुभवों ने जर्मन साइलेंट हॉरर फ़िल्म "द कैबिनेट ऑफ़ डॉ. कैलीगरी" को प्रेरित किया था, जिसका प्रीमियर 1920 में आज ही के दिन हुआ था। इसकी कहानी एक हिप्नोटिस्ट पर केंद्रित है, जो हत्या करने के लिए एक स्लीपवॉकर का इस्तेमाल करता है। फिर भी, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी कहानी जर्मन की युद्ध सरकार और सैनिकों को मारने के लिए तैयार करने की उनकी क्षमता को दर्शाती है। पहले विश्व युद्ध के बाद दोनों लेखकों को प्राधिकरण पर भरोसा नहीं था। दोनों में से किसी को भी इंडस्ट्री का अनुभव न होने के बावजूद, उन्होंने केवल छह हफ्ते में पटकथा लिखी थी। इस फ़िल्म के बैकग्राउंड शार्प लेकिन ट्विस्टेड रूप दिखाते हैं, और इसे जर्मन अभिव्यक्तिवादी सिनेमा का एक आदर्श उदाहरण माना जाता है। इतिहासकारों का कहना है कि यह फ़िल्म पहली असली हॉरर फ़िल्म है, और इसके बाद की हॉरर और फ़िल्म नोयर शैलियों पर इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा था।

आपको इसमें भी दिलचस्पी हो सकती है...

इतिहास में इस दिन

द फैंटम
              कैरिज

पटकथा

  • विक्टर जोस्ट्रॉम
  • सेल्मा लेगरलॉफ

इतिहास में यह महीना - जनवरी राउंडअप

"द फैंटम कैरिज," एक स्वीडिश फैंटसी फ़िल्म है, जो 1921 में नए साल वाले दिन आयी थी, और आज तक इसे अपने विशेष प्रभावों, कथानक संरचना, और आगे चलकर इंगमर बर्गमैन जैसे मशहूर फ़िल्म निर्माताओं पर इसके प्रभाव के लिए जाना जाता है। इसका कथानक विक्टर जोस्ट्रॉम और सेल्मा लेगरलॉफ का काम था, जिसमें से सेल्मा लेगरलॉफ नोबेल-पुरस्कार विजेता लेखिका थीं। यह फ़िल्म उनकी किताब “Thy Soul Shall Bear Witness” पर आधारित थी! कथित तौर पर, जोस्ट्रॉम को पटकथा लिखने में केवल आठ दिन का समय लगा था, लेकिन फ़िल्म में भूत बनाने के लिए विशेष प्रभावों के इस्तेमाल...

इतिहास में इस दिन

द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स:
    द रिटर्न ऑफ़ द किंग

पटकथा

  • फ्रान वाल्श
  • फिलिपा बॉयेंस
  • पीटर जैक्सन

फ़िल्म इतिहास में यह महीना – दिसंबर राउंडअप

द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ़ द किंग, 1 दिसंबर, 2003 - इस ट्राइलॉजी की पहली दो फ़िल्मों की तरह, "द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ़ द किंग" की पटकथा भी फ्रान वाल्श, फिलिपा बॉयेंस, और पीटर जैक्सन ने लिखी थी। यह फ़िल्म सर्वश्रेष्ठ पिक्चर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली आज तक की सबसे पहली फैंटसी एडवेंचर फ़िल्म है, और इसने रिकॉर्ड-तोड़ ऑस्कर जीते हैं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ पटकथा सहित नौ दूसरी श्रेणियां भी शामिल हैं। 2004 के ऑस्कर में इस फ़िल्म ने उस श्रेणी के सारे अवॉर्ड जीते थे, जिनके लिए इसे नॉमिनेट किया गया था। इसे फैंटसी फ़िल्म निर्माण में लैंडमार्क माना जाता है...

इतिहास में इस दिन

टाइटैनिक

पटकथा

  • जेम्स कैमेरॉन

फ़िल्म इतिहास में यह महीना – नवंबर राउंडअप

टाइटैनिक, 1 नवंबर, 1997 - "टाइटैनिक" शानदार चीज़ों से बनी फ़िल्म है: शानदार कहानी, शानदार लागत, और शानदार मुनाफ़ा। यह आज ही के दिन टोक्यो में रिलीज़ हुई थी और आगे चलकर इसने दुनिया भर में $2 बिलियन से ज़्यादा की कमाई की। यह उस समय की सबसे महँगी फ़िल्म थी, और साथ ही वो पहली फ़िल्म थी जो कमाई के मामले में बिलियन डॉलर तक पहुंची थी, हालाँकि स्टूडियो के कार्यकारियों को शुरुआत में ऐसा लगा कि इससे कोई मुनाफ़ा नहीं होगा। लेखक और निर्देशक जेम्स कैमेरॉन को हमेशा से जहाज़ के मलबों में दिलचस्पी थी और वो ख़ुद समुद्र के अंदर जाकर टाइटैनिक देखना चाहते थे...