पटकथा लेखन ब्लॉग
पर प्रविष्ट किया लेखक विक्टोरिया लूसिया

सच्ची कहानियों पर आधारित 20 लिखने के आईडिया

इसमें कोई दोराय नहीं है कि हॉलीवुड को अच्छी सच्ची कहानियां बेहद पसंद हैं। दर्शक वास्तविक घटनाओं पर आधारित फ़िल्मों और टीवी शो का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। एक लेखक के रूप में, क्या आपने सच्ची कहानी पर आधारित पटकथा लिखने की कोशिश की है? हो सकता है कि आप ऐसी पटकथा लिखने में दिलचस्पी रखते हों, लेकिन यह नहीं जानते कि कहाँ से शुरू करें। जब आप फंस जाते हैं तो लेखन संकेत आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। आगे पढ़िए, क्योंकि आज मैं आपको सच्ची कहानियों पर आधारित 20 लिखने के आईडिया देने वाली हूँ!

पटकथा लेखन पर विजय प्राप्त करें!

SoCreate आपको सफलता की ओर ले जाता है

SoCreate पटकथा लेखन सॉफ्टवेयर स्क्रिप्ट लिखने और पटकथा लिखने का एक बिल्कुल नया तरीका प्रदान करता है। अभी भी एक व्यावसायिक रूप से स्वरूपित स्क्रिप्ट उत्पन्न करता है।

और अधिक जानें

छात्र मूल्य निर्धारण:छात्र मूल्य निर्धारण उपलब्ध है!

$3.99/माह - सालाना बिल

टॉप 20 लिखने के आईडिया सच्ची कहानियों के आधार पर

किसी राजनीतिक व्यक्ति के बारे में लिखें

राष्ट्रपति, सीनेटर, गवर्नर, या किसी अन्य राजनीतिक व्यक्ति के जीवन के बारे में, या उसके जीवन के किसी विशेष क्षण के बारे में लिखने का प्रयास करें! किसी मशहूर व्यक्ति को चुनें और हमें उनके बारे में कुछ अनपेक्षित बताएं। या किसी अपेक्षाकृत अनजान व्यक्ति को चुनें और उनसे दर्शकों का परिचय कराएं। हम सबने हैमिल्टन की सफलता देखी है। क्या इस राजनीतिक व्यक्ति के जीवन के बारे में कहानी बताने का कोई ऐसा तरीका है, जो आज के दर्शकों के लिए आश्चर्यजनक या प्रासंगिक हो?

किसी संगीत कार्यक्रम या संगीत समारोह के बारे में लिखें

किसी यादगार संगीत कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर कोई कहानी तैयार करें। चाहे वो 1985 में लाइव एड कॉन्सर्ट का ऐतिहासिक लाभ हो या भयानक फायर फेस्टिवल जिसने टिकट धारकों को धोखा दिया था, संगीत के किसी अनुभव को अपनी कहानी का आधार बनने का मौका दें।

किसी पॉप स्टार के बारे में लिखें

एल्विस। टेलर स्विफ्ट। बेयोंसे। द बैकस्ट्रीट बॉयज़। प्रिंस। किसी पॉप स्टार के जीवन से प्रेरित कहानी लिखें! प्रेरणा पाने के लिए, बैज़ लुहरमन की "एल्विस" या लीना वेटे की "ब्यूटी" देखें, जो व्हिटनी ह्यूस्टन के जीवन पर आधारित एक फ़िल्म है, लेकिन साफ़ तौर पर यह नहीं दर्शाती कि यह व्हिटनी ह्यूस्टन के बारे में है।

अंटार्कटिका के मैकमुर्डो स्टेशन में कोई कहानी सेट करें

अंटार्कटिका का सबसे बड़ा अनुसंधान केंद्र, मैकमुर्डो, संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संचालित है, जो साल भर चलता है, और 1,258 निवासियों तक का समर्थन कर सकता है। अंटार्कटिक में एक शोध केंद्र में रहना कैसा लगता है? वहाँ किस प्रकार का शोध किया जा रहा है? क्या चरित्र ऊब गए हैं या अकेले हैं? उन्हें किस तरह के खतरे का सामना करना पड़ सकता है?

इतिहास के किसी क्षण को दोबारा लिखें

क्वेंटिन टारनटिनो की "वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड" को प्रेरणा के रूप में लें और किसी मशहूर ऐतिहासिक घटना में बदलाव करें। शायद आप इस बारे में लिख सकते हैं कि पहली बार चंद्रमा पर जाने पर एलियंस से कैसे मुलाक़ात हुई थी या रॉबर्ट एफ. कैनेडी कैसे एक हत्या के प्रयास से बच गए और राष्ट्रपति बने। कोई प्रसिद्ध क्षण चुनें और इसे अप्रत्याशित रूप से बदलते हुए इसके साथ खेलें।

किसी श्रापित स्पोर्ट्स टीम के बारे में लिखें

बम्बिनो का रेड सॉक्स अभिशाप। बिली गोट का कब्स अभिशाप। मैडेन NFL वीडियो गेम अभिशाप। लगभग हर खेल की किसी श्रापित टीम या खिलाड़ी के बारे में अपनी ख़ुद की कहानी है। किसी ऐसी कहानी के बारे में लिखें जो आपको सबसे दिलचस्प लगती है!

किसी फ़िल्म के निर्माण के बारे में लिखें

क्या आपको कोई ऐसी फ़िल्म पता है जिसके निर्माण से जुड़ी कोई रोचक कहानी है? क्या उसके निर्माण में बहुत सारी समस्याएं थीं और उसे बनाना "एपोकैलिप्स नाउ" की तरह मुश्किल भरा था? क्या टेरी गिलियम के "द मैन हू किल्ड डॉन क्विक्सोट" के सेट की तरह फ़िल्म के निर्माण को श्रापित के रूप में बताया जाता था? या किसी प्रमुख अभिनेता के साथ काम करना बेहद मुश्किल था क्योंकि वो "मैन ऑन द मून" में जिम कैरी की तरह मेथड एक्टिंग के तरीके से पूरी तरह प्रभावित थे? किसी फ़िल्म के निर्माण से जुड़ी पर्दे के पीछे की मनपसंद कहानी चुनें और इसके बारे में लिखें!

किसी टूरिस्ट ट्रैप के बारे में लिखें

टॉयलेट सीट कला संग्रहालय। ख़राब कला का संग्रहालय। बेन एंड जेरी का फ्लेवर ग्रेवयार्ड। संयुक्त राज्य अमेरिका में सड़क के किनारे अच्छी-ख़ासी मात्रा में विचित्र पर्यटन स्थल मौजूद हैं। क्या आपका कोई मनपसंद है? इस पर्यटन स्थान का इतिहास क्या है? यह अस्तित्व में कैसे आया?

बिकिनी के इतिहास के बारे में लिखें

आज के समय में हम जिस बिकिनी को जानते हैं उसके शुरुआत की एक अजीबो-गरीब कहानी है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आंशिक रूप से सामग्री की राशनिंग के कारण फ्रांसीसी इंजीनियर लुई रीर्ड ने बिकनी का आविष्कार किया था। इसका नाम उस स्थान के नाम पर रखा गया जहाँ यू.एस. परमाणु परीक्षण कर रहा था, बिकिनी एटोल। कैथोलिक चर्च की निंदा के कारण बिकिनी को तुरंत लोकप्रियता हासिल नहीं हुई और लोगों को आम तौर पर ऐसा लगता था कि उसमें शरीर ज़्यादा खुला रहता है। बिकनी को लोकप्रियता हासिल करने में समय लगा।

कार्यालय के लिए चुने गए किसी जानवर के बारे में लिखें

इडलवाइल्ड, कैलिफ़ोर्निया में, मैक्स नाम का एक गोल्डन रिट्रीवर मेयर है। मैक्स किसी कार्यालय के लिए चुना गया पहला जानवर नहीं है। गैर-मानवीय चुनावी उम्मीदवारों को समर्पित एक संपूर्ण विकिपीडिया पेज मौजूद है। इसे पढ़ें, अपना पसंदीदा चुनें और लिखना शुरू करें! यह जानवर कैसे चुना गया? वो किस तरह के शहर में रहते हैं? किसी जानवर के राजनीतिक कार्यालय में होने से जुड़ी कुछ समस्याएं क्या हैं?

मॉथमैन के बारे में लिखें

1960 के दशक में, वेस्ट वर्जीनिया के प्वाइंट प्लेजेंट में, निवासियों ने एक पंख वाले विशाल पतंगे जैसे प्राणी को देखने की सूचना दी थी, जिसे बाद में उन्होंने मॉथमैन नाम दिया। गवाहों द्वारा बताए गए दृश्यों और कहानियों के बारे में लिखें।

ग्रेट मोलासेस फ्लड के बारे में लिखें

1919 में, बॉस्टन, मैसाचुसेट्स में, गुड़ के शीरे से भरे एक बड़े भंडारण टैंक के फटने के कारण एक आपदा हुई थी और उत्तरी छोर में बाढ़ आ गई थी। इस अजीब और दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी में इक्कीस लोग मारे गए थे और 150 घायल हुए थे।

किसी अविश्वसनीय दोस्ती के बारे में लिखें

हंटर एस. थॉम्पसन और पैट बुकानन। बस्टर कीटन और हैरी हूडिनी। एला फिट्ज़जेराल्ड और मर्लिन मुनरो। ऐसी कुछ बेहद अविश्वसनीय दोस्तियां रही हैं। दो असंभावित लोग कैसे दोस्त बन जाते हैं? वे अपने मतभेदों को कैसे दूर करते हैं? अपनी पसंदीदा असंभावित जोड़ी चुनें और लिखना शुरू करें!

वॉर ऑफ़ द वर्ल्ड्स पर श्रोताओं की प्रतिक्रियाओं के बारे में लिखें

30 अक्टूबर, 1938 को, ऑर्सन वेल्स ने रेडियो पर एच.जी. वेल्स की कहानी, वॉर ऑफ़ द वर्ल्ड्स का एक रूपांतरण सुनाया था। इस ब्रॉडकास्ट की वजह से लोगों में दहशत फ़ैल गई थी क्योंकि कुछ को ऐसा लग रहा था कि सचमुच एलियंस का हमला होने वाला है। श्रोताओं की प्रतिक्रियाएँ कैसी थीं? एलियंस से ख़ुद को बचाने के लिए श्रोताओं ने क्या किया? उन्हें कैसे पता चला कि असल में यह एक काल्पनिक कहानी प्रसारित की जा रही है?

सामूहिक मनोवैज्ञानिक घटना के बारे में लिखिए

चाहे यह 1500 के दशक का डांसिंग प्लेग हो, सलेम विच ट्रायल हो, या आजकल टिकटॉक देखने की वजह से किशोरों में टिक्स का विकसित होना हो, सामूहिक हिस्टीरिया के मामले अविश्वसनीय रूप से दिलचस्प रहे हैं। किसी सामूहिक हिस्टीरिया की कहानी चुनें जिसमें आपकी सबसे अधिक रुचि हो और उसका पता लगाएं। बड़े पैमाने पर होने वाली इस मनोवैज्ञानिक घटना का क्या कारण है? ऐसी स्थिति में होना कैसा लगता है?

किसी स्थानीय किंवदंती के बारे में लिखें

क्या आपके कस्बे, शहर या राज्य में कोई मशहूर है और उसकी कोई अनोखी कहानी है? इसके बारे में लिखें! वो कौन हैं? वो स्थानीय रूप से कैसे मशहूर हुए?

किसी महामारी के बारे में लिखें

अतीत की महामारी के बारे में लिखने में आपकी मदद करने के लिए आपने कोविड महामारी से जो सीखा है उसका प्रयोग करें। फ्लू महामारी, प्लेग और हैजा का प्रकोप - इतिहास में ऐसी बीमारियां कोई अनजान चीज़ नहीं हैं। कोविड के साथ हमारा अनुभव पुरानी महामारियों को समझने और दर्शाने में हमारी कैसे मदद कर सकता है?

किसी प्राकृतिक आपदा के बारे में लिखें

किसी प्राकृतिक आपदा के बारे में लिखें और बताएं कि कैसे समुदायों को अपने जीवन के तरीके के पुनर्निर्माण के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है? क्या कुछ पहले से बेहतर बनाना संभव है?

किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में लिखें जिसने प्रसिद्ध रूप से अपने करियर में बदलाव किया हो

एक प्रसिद्ध शेफ बनने से पहले, जूलिया चाइल्ड ने गुप्त खुफिया विभाग, विज्ञापन और मीडिया में काम किया था। अभिनेता बनने से पहले टेरी क्रू एक NFL खिलाड़ी थे। अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर एक बॉडी बिल्डर से अभिनेता और फिर कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर बने! कुछ लोगों के पास अविश्वसनीय रूप से दिलचस्प और अप्रत्याशित करियर होते हैं! किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में लिखिए जिसने प्रसिद्ध रूप से अपने करियर में एक साहसिक बदलाव किया था।

हैरी और मेगन के बारे में लिखें

जनता की नज़रों में रहने, शाही परिवार को छोड़ने, और लगातार टैब्लॉइड दावों का खंडन करने की कल्पना करें! राजकुमार हैरी और मेगन मार्कले की बात आने पर आपके पास चुनाव करने के लिए बहुत सारी प्रेरणाएं हैं! आप उनके रिश्ते के बारे में लिख सकते हैं कि वो एक साथ कैसे आये। या आप उस नस्लवाद और गहन जांच का पता लगा सकते हैं, जो मेगन को सहन करना पड़ा। आप इस बारे में भी लिख सकते हैं कि पूर्व राजसी लोगों के रूप में भविष्य में उनका क्या होगा। आपके पास विचार करने लायक बहुत सारी कहानियां हैं!

दुनिया में ऐसी अनगिनत सच्ची कहानियां मौजूद हैं, जिनके बारे में आप पता लगा सकते हैं! उम्मीद है, संकेतों की इस सूची से आपको किसी कहानी के साथ शुरुआत करने में मदद मिलेगी। लिखने के लिए शुभकामनाएं!

आपको इसमें भी दिलचस्पी हो सकती है...

रचनात्मक लेखन संकेत

रचनात्मक लेखन संकेत

कभी-कभी लेखक अटक जाते हैं, और इसमें कोई बुराई नहीं है! जब तक आप ख़ुद को उस परिस्थिति से बाहर निकालने में समर्थ हैं, लिखते समय अटकने की भावना को रचनात्मक लेखन की प्रक्रिया का एक हिस्सा माना जा सकता है। किस्मत से, रचनात्मक लेखन के संकेतों से मदद मिल सकती है। रचनात्मक लेखन संकेतों का वार्मअप की तरह इस्तेमाल करना भी अच्छा होता है, वैसे ही जैसे आप अपने रोज़मर्रा के जीवन में व्यायाम करने से पहले वार्मअप करते हैं। संकेत आपके विचारों को प्रवाहित करते हैं, आपको अपने मस्तिष्क को नए तरीके से काम करने के लिए चुनौती देते हैं, और आपको एक सफल लेखन सत्र में स्थापित करने के लिए प्रेरणा की चिंगारी प्रदान करते हैं...

यह फैसला कि कौन सी कहानी लिखनी है

यह फैसला कैसे करें कि कौन सी कहानी लिखनी है

लेखक होने के नाते, मैं इस बात के लिए ख़ुद को भाग्यशाली समझती हूँ कि मेरे पास अपनी रचनात्मक लेखन परियोजनाओं के लिए काफी सारी कहानियों के आईडिया हैं। अगर आप भी मेरी तरह हैं और आपके दिमाग में भी पटकथा या किताब के लिए कुछ आईडिया चलते रहते हैं तो आप यह कैसे चुनते हैं कि आपको असल में कौन सी कहानी के साथ आगे बढ़ना है? यह लिखने की प्रक्रिया का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। आगे पढ़ें और जानें कि मैं यह फैसला कैसे करती हूँ कि मुझे कौन सी कहानी लिखनी है...

अनुभवी टीवी लेखक रॉस ब्राउन के साथ, अपनी पटकथा के लिए नया आईडिया कैसे सोचें

अनुभवी टीवी लेखक और निर्माता रॉस ब्राउन ने 80 और 90 के दशक के अमेरिका के कुछ सबसे पसंदीदा सिटकॉम पर काम किया है, जिनमें "स्टेप बाय स्टेप," "द फैक्ट्स ऑफ़ लाइफ," "हूज़ द बॉस," और "द कॉस्बी शो" शामिल हैं, इसलिए उन्हें लगभग हर दिन अपनी कहानी के लिए नए आईडिया सोचने की ज़रुरत पड़ती थी। हम जानना चाहते थे: फुल टाइम काम करने वाले रचनात्मक लोग यह कैसे करते हैं? उनके जवाब ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया, और उनकी लिखने की फ्रीक्वेंसी को देखते हुए, आपको अपनी अगली पटकथा शुरू करने के लिए अपने ख़ुद के आईडिया के बारे में सोचने के लिए इस तकनीक का प्रयोग करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए...