अपने आज के लेखक परिचय ब्लॉग में, हमें अपने ब्लॉग समुदाय के सामने 13 वर्षीय लेखिका, लिलियना मोंगे, को पेश करके बहुत खुशी हो रही है। हमारी SoCreate टीम को सितम्बर में इस वर्ष के सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन के दौरान लिलियना से मिलने का अवसर मिला, और एक युवा लेखिका के रूप में उनके सफर के बारे में जानने के लिए मैंने उनका साक्षात्कार भी लिया।
लिलियना के बारे में
सैन लुइस ओबिस्पो में पली-बढ़ी, लिलियना को सबसे पहले दूसरी कक्षा में अपने जुनून के बारे में पता चला, जब उनके शिक्षक ने उन्हें एक 20 पेज का लेखन कार्य दिया। अपना पहला लेखन कार्य आसानी से पूरा करने के बाद, उन्होंने कक्षा के अंदर और बाहर दोनों जगह अपने लेखन कौशलों का विकास करना शुरू किया। 9 वर्ष की आयु तक, उन्होंने शैडो: बियॉन्ड द वॉल नामक अपना पहला उपन्यास पूरा कर लिया था। अपने माता-पिता की सहायता से, लिलियना ने शैडो: बियॉन्ड द वॉल को खुद प्रकाशित किया। यह ऑनलाइन उपलब्ध है, इसलिए इसे यहाँ निःसंकोच देखें!
अपना पहला उपन्यास प्रकाशित करने के बाद, उन्होंने कई नयी लेखन परियोजनाओं पर काम करना शुरू किया। हालाँकि, अभी ये उपन्यास पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन लिलियना उन्हें भविष्य में पूरा करने की उम्मीद करती हैं।
12 वर्ष की आयु में, लिलियना अपने परिवार के साथ उत्तर और दक्षिण डकोटा में स्थित, स्टैंडिंग रॉक रिजर्वेशन घूमने गयीं। अपनी 10 दिन की यात्रा के दौरान, वह रिजर्वेशन के इतिहास से बहुत प्रभावित हुईं और उनकी पारिवारिक विरासत और उस भूमि से उनके संबंध ने उन्हें कुछ नया लिखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कुछ नोट बनाने शुरू किये और इसके बाद, वापस लौटकर, पूरे उत्साह से उन्होंने द मास्क शी वियर्स नामक अपना अगला उपन्यास लिखना शुरू कर दिया। यह कारा शिविर में कैद की गयी एक युवा मूल अमेरिकी लड़की के मुकदमे की कहानी है।

एक युवा लेखिका होने के नाते, लिलियना को अपने लेखन कौशलों को विकसित करने में और द मास्क शी वियर्स पर अपने काम को जारी रखने में लेखक सम्मलेन बहुत सहायक लगता है। पिछले वर्ष में, वह दो सम्मेलनों में अपने पहले कुछ अध्यायों पर कार्य करने में सक्षम हुई हैं -- ये दोनों सम्मलेन हैं, सांता क्रूज़ और हमारा स्थानीय सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन।
बस पिछले महीने ही, लिलियना को सेंट्रल कोस्ट लेखन सम्मलेन में अपने लेखन कौशलों को बढ़ाने का और उद्योग के कुछ जाने-माने लेखकों से कुछ बेहतरीन प्रतिक्रिया पाने का मौका मिला। 2 दिन के सम्मलेन के दौरान, लिलियना ने कई कार्यशालाओं में हिस्सा लिया और कहानी और चरित्र-चित्रण की महत्ता के बारे में बहुत कुछ जाना। कार्यशालाओं में सीखे गए उपायों ने उन्हें अपने उपन्यासों में ज्यादा मजबूत और संक्षिप्त कथानक विकसित करने में सहायता करना शुरू कर दिया है।
कार्यशालाओं में हिस्सा लेने के अलावा, लिलियना लेखक, कवि और प्रोफेसर, केविन क्लार्क के साथ एक निजी विचेनात्मक सत्र का कार्यक्रम निर्धारित करने में भी सक्षम हुईं। सत्र से पहले द मास्क शी वियर्स के पहले कुछ अध्याय पढ़ने के बाद, जब 13 वर्षीय लिलियना ने कमरे में कदम रखा तो केविन हैरान हो गए। उन्होंने हैरान होकर तुरंत उनसे पूछा कि "क्या आपने यह लिखा है?!" उन्हें इतनी छोटी लेखिका की प्रतिभा पर भरोसा नहीं हुआ। घंटे भर की विवेचना के दौरान, उन्होंने लिलियना को उनकी हस्तलिपि के पहले 10 पेजों पर कुछ बेहतरीन प्रतिक्रियाएं और टिप्पणियां प्रदान की।
पिछले महीने, लिलियना ने सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन से प्राप्त प्रतिक्रिया और जानकारी के आधार पर अपने उपन्यास में कई परिवर्तन किये हैं। वह अगले वर्ष के सम्मलेन का उत्सुकता से इंतज़ार कर रही हैं!
लिलियना का कहना है कि लेखन के बारे में उनकी सबसे पसंदीदा चीज है, चरित्र-चित्रण की रचनात्मक प्रक्रिया। उन्हें यह बहुत पसंद है, एक लेखिका होने के नाते, उनके पास चरित्रों को बनाने और तोड़ने की क्षमता है और वह हर एक चरित्र में गोपनीय तरीके से अपने व्यक्तित्व का एक पहलू जाहिर करने में समर्थ होती है जिसे वो अपने जीवन में नहीं दिखाना चाहती हैं। और, हालाँकि यह प्रक्रिया का काफी महत्वपूर्ण भाग है, लेकिन लिलियना को संपादन करना सबसे कम पसंद है। सौभाग्य से, उनकी माँ उन्हें इससे बचा लेती हैं और आवश्यक संशोधनों में उनकी मदद करती हैं!
जब वह अपने परिवार के लिविंग रूम में अपने अगले उपन्यास पर काम नहीं कर रही होती हैं तो लिलियना को बाहर समय बिताना पसंद है। वह सैन लुइस ओबिस्पो के आउटसाइड नाउ नेचर स्कूल में पढ़ती हैं, कक्षा में पारंपरिक शिक्षा पाने के अलावा, पौधों, जानवरों और सम्पूर्ण मानव विकास के बारे में जानने के लिए वह अपनी शिक्षा को बाहर भी ले जाती हैं। स्कूल के बाहर, उन्हें बैकपैकिंग, आग जलाना, तीरंदाजी, फुटबॉल, और कला पसंद है।
लिलियना को अपने कार्यालय में पाकर हमें बहुत खुशी हुई। अपने स्थानीय लेखन समुदाय से जुड़ना और लेखन के उनके अनोखे सफर के बारे में और अधिक जानना हमें हमेशा बहुत अच्छा लगता है। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि इस युवा लेखिका के लिए भविष्य में क्या रखा है!
अगली बार मिलते हैं, पाठकों!
आपको इसमें भी दिलचस्पी हो सकती है...

SoCreate गर्व से 2017 सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन प्रायोजित करता है
