पटकथा लेखन ब्लॉग
पर प्रविष्ट किया लेखक अल्ली अनगर

SoCreate गर्व से 2017 सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन प्रायोजित करता है

SoCreate गर्व से सेंट्रल कोस्ट राइटर्स कॉन्फ्रेंस 2017 एंट्रीवे बैनर को प्रायोजित करता है

और एक अन्य जानकारीपूर्ण और प्रेरणादायक सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मेलन समाप्त होता है!

पिछले सप्ताहांत, SoCreate को लगातार तीसरी बार सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन को प्रायोजित करने का अवसर मिला! सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन ने इस वर्ष अपनी 33वीं सालगिरह मनाई, और इसे अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ लेखक सम्मलेन के रूप में घोषित किया गया है। सुंदर सैन लुइस ओबिस्पो के क्यूस्टा कॉलेज परिसर में आयोजित इस सम्मलेन ने सभी शैली और अनुभव स्तरों के लेखकों के लिए पूरे दो दिन की कार्यशालाएं प्रदान की, जिन्हें अकादमी पुरस्कार विजेताओं से लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्ट सेलिंग लेखकों तक, बेहतरीन अतिथि शिक्षकों द्वारा संचालित किया गया।

इस सम्मलेन को आयोजित करना हमेशा से हमारे लिए एक विशेष अनुभव रहा है। SoCreate में, हमारा मुख्य लक्ष्य लेखकों को सशक्त बनाना, और उन्हें वो सभी उपकरण प्रदान करना है जिनकी उन्हें सफल होने के लिए आवश्यकता है, और यह सम्मलेन यही करता है। इस आयोजन से हमें उन लोगों को अपना परिचय देने का और उनकी सहायता करने का अवसर मिलता है जिनकी हम सबसे ज्यादा परवाह करते हैं और वो हैं, लेखक! ओह, और क्या मैंने आपको बताया कि इसका आयोजन हमारे अपने SoCreate के आंगन में किया गया था? यह कितना अद्भुत है?

SoCreate गर्व से प्रायोजकों सेंट्रल कोस्ट राइटर्स सम्मेलन 2017 के मुख्य वक्ता टॉम शुलमैन

इस सम्मलेन की शुरुआत क्यूस्टा प्रदर्शन कला केंद्र के बाहर गुरूवार, 28 सितंबर शाम 5 बजे पंजीकरण और कुछ स्वादिष्ट खाने-पीने के साथ हुई। आपस में मिलने-जुलने के एक घंटे बाद, सभी लोग प्रारंभिक परिचयों और मुख्य वक्ता के भाषण के लिए अंदर गए। सम्मलेन की बेहतरीन आयोजक, टेरी बयुस, ने सबका स्वागत किया और सप्ताहांत के कार्यक्रमों की योजना के बारे में संक्षिप्त में बताया।

टेरी, क्यूस्टा कॉलेज के अध्यक्ष, गिल स्टॉर्क, और मेरी यानी SoCreate की डायरेक्टर ऑफ कम्युनिटी आउटरीच की स्वागत टिप्पणियों के बाद, टेरी ने रात के मुख्य वक्ता, पटकथा लेखक टॉम श्यूल्मन का मंच पर स्वागत किया। टॉम एक ऑस्कर विजेता पटकथा लेखक हैं, जो 1989 की अपनी फिल्म "डेड पोएट्स सोसाइटी" के लिए सुप्रसिद्ध हैं। डिज्नी के "हनी, आई श्रंक द किड्स" और "व्हाट अबाउट बॉब?" उनकी कुछ अन्य प्रसिद्ध पटकथाएं हैं। अपनी प्रस्तुति के दौरान, टॉम ने अपनी लेखन प्रक्रिया, अपने ऑस्कर विजेता अनुभव के बारे में बताया, और दर्शकों में बैठ हुए सभी महत्वाकांक्षी लेखकों के लिए कुछ सहायक युक्तियों की भी चर्चा की। उनके भाषण ने सभी लोगों को प्रोत्साहित और शानदार सप्ताहांत के लिए तैयार किया!

शुक्रवार की सुबह मुख्य वक्ता, कार्य-जीवन संतुलन विशेषज्ञ, मैरी लोवर्डे, के साथ प्रेरणादायक तरीके से शुरू हुई। उनकी "विजेता हार मानते हैं। सच में।" नामक प्रस्तुति ने ऐसी चीजों को छोड़ने की महत्ता पर जानकारी प्रदान की जो हमारे लेखन के रास्ते में आते हैं। मैरी के प्रारंभिक भाषण के बाद लंच बुफे हुआ और इसके बाद कार्यशालाएं शुरू हुई। वहां मौजूद लोगों के पास 9 अलग-अलग विषयों की कार्यशालाओं (शुक्रवार को 4 और शनिवार को 5) में से चुनाव करने का अवसर था।

SoCreate गर्व से सेंट्रल कोस्ट राइटर्स कॉन्फ्रेंस 2017 के पटकथा लेखक पीटर ड्यूने कार्यशाला को प्रायोजित करता है
  • लिखने की शुरुआत

  • मार्केटिंग

  • कविता

  • बच्चे

  • एजेंट और संपादक

  • प्रकाशन

  • स्क्रीन के लिए लेखन

  • शब्दों से पैसे बनाना

  • चरित्र

जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, हमारी टीम ने अपना ज्यादातर समय "स्क्रीन के लिए लेखन" की कार्यशालाओं में निम्नलिखित सहित प्रसिद्ध पटकथा लेखकों की एक के बाद एक प्रस्तुतियां सुनने में बिताया:

SoCreate गर्व से सेंट्रल कोस्ट राइटर्स कॉन्फ्रेंस 2017 SoCreate झंडे घास प्रवेश पथ के साथ प्रायोजित करता है

शुक्रवार की कार्यशालाओं के बाद "उत्पीड़क को जलाओ" नामक कार्यक्रम हुआ, जो सम्मलेन संकाय के सदस्य, Thirteen Reasons Why नामक किताब के लेखक, जे आशेर, से प्रेरित था, जिसपर नेटफ्लिक्स का हिट सीरीज आधारित है। इस कार्यक्रम के लिए, वहां उपस्थित लोगों को उन उत्पीड़क लोगों के नाम एक कागज़ पर लिखकर जलाने के लिए आमंत्रित किया गया, जिनका उन्होंने लेखन या अपने जीवन में सामना किया है। लिखे हुए नाम को जलाना उस उत्पीड़क से जुड़ी बुरी यादों को समाप्त करने का प्रतीक था।

सभी "उत्पीड़कों को जलाने" के बाद, हम स्टोरीटेलिंग, नेटवर्किंग और स्वादिष्ट खान-पान की शाम के लिए मोर्रो बे के इन एट मोर्रो बे गए।

शनिवार, सुबह 9 बजे की पहली कार्यशाला के साथ शानदार तरीके से जल्दी शुरू हुआ। हमने दोबारा निम्नलिखित सहित कुछ अन्य प्रेरणादायक पटकथा लेखकों से "स्क्रीन पर लेखन" के बारे में प्रस्तुति सुनने में अपना समय बिताया:

SoCreate गर्व से सेंट्रल कोस्ट राइटर्स कॉन्फ्रेंस 2017 के रॉस ब्राउन और जीन वेलेलेट बर्मन के साथ स्क्रीनराइटर साक्षात्कार को प्रायोजित करता है

कार्यशालाओं और अवकाशों के बीच में, हमारे प्रशिक्षु, सैम सोलिस रैमिरेज़, और मुझे डौग रिचर्डसन, जॉन वैलेट बोवेरमन और रॉस ब्राउन जैसे लेखकों के साथ बैठकर, पटकथा लेखकों के रूप में उनके करियर के बारे में बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत कहानियों, अनुभवों के बारे में बताया, साथ ही महत्वाकांक्षी लेखकों के लिए कुछ उपयोगी उपाय बताएं।

SoCreate गर्व से डॉग रिचर्डसन के साथ सेंट्रल कोस्ट राइटर्स कॉन्फ्रेंस 2017 के पटकथा लेखक साक्षात्कार को प्रायोजित करता है

सेंट्रल कोस्ट के लेखक सम्मलेन की सबसे विशेष बात यह है कि यहाँ आपको उद्योग के पेशेवर लोगों के साथ आमने-सामने बातचीत करने का मौका मिलता है। आपने किसी बड़े सम्मलेन में ऐसा अनुभव नहीं किया होगा। वहां उपस्थित लोग संकाय सदस्यों के पास जाकर, आसानी से उनसे बातचीत कर सकते हैं, या व्यक्तिगत समीक्षा सत्र के लिए उनके साथ मुलाकात का समय निर्धारित कर सकते हैं।

सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन वास्तव में एक बेहतरीन और अपने आपमें अनोखा कार्यक्रम है, और अपने समुदाय में लेखकों का सहयोग करने में समर्थ होने के लिए हम हमेशा इसके शुक्रगुजार रहेंगे। एक अन्य सफल कार्यक्रम के लिए हम टेरी बयुस और उनकी टीम को धन्यवाद करते हैं। मुझे पता है, मैं ऐसी अकेली नहीं हूँ जो #CCWC2018 के आने का दिन गिन रही हूँ!

लेखकों के लिए शुभकामनाएं!

आपको इसमें भी दिलचस्पी हो सकती है...

2018 एसएलओ फिल्म फेस्टिवल लोगो का प्रायोजन

2018 के सैन लुइस ओबिस्पो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का प्रायोजन

5 अलग-अलग सिनेमाघरों में 6 दिनों के दौरान प्रदर्शित किये गए 1,000 से भी ज्यादा जमा और 139 चुनिंदा फिल्मों के साथ, 2018 का सैन लुइस ओबिस्पो फिल्म महोत्सव याद रखने के लायक था! हमें लगातार तीसरी बार इस वार्षिक महोत्सव को प्रायोजित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ (जो इस साल 24 वर्ष का हो गया)। "एसएलओ फिल्म महोत्सव शुरू से अंत तक एक उम्दा कार्यक्रम रहा। सेंट्रल कोस्ट वाइन देश में इसकी बेहतरीन स्थिति से लेकर, इसके सुंदर ऐतिहासिक थिएटर स्थल तक, इस समारोह का हिस्सा बनाना गौरवपूर्ण रहा है।" - जॉश ब्रोलिन, 2017 किंग विडोर पुरस्कार से सम्मानित सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन के साथ-साथ, एसएलओ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव हमारे SoCreate के हृदय में विशेष स्थान रखता है। प्रायोजक के रूप में, हमें महोत्सव ...
2017 फॉल राइटर्स असिस्टेंट मिक्सर इवेंट ग्रुप बार का प्रायोजन

2017 शरद लेखक सहायक समारोह का प्रायोजन

पिछले सप्ताह, हमारी SoCreate टीम को बुधवार, 1 नवंबर को 2017 शरद लेखक सहायक समारोह प्रायोजित करने का अवसर मिला। इस शरद ऋतु में हमें पटकथा लेखक, ब्रैंडन तनोरी, और लेखक सहायक नेटवर्क (WAN) के साथ मिलकर 5वीं बार यह समारोह आयोजित करने का मौका मिला। यदि आप पहली बार ब्रैंडन या लेखक सहायक नेटवर्क के बारे में सुन रहे हैं तो अधिक जानकारी पाने के लिए कृपया हमारे पिछले दो ब्लॉग पोस्ट देखना ना भूलें! आयोजन का प्रायोजक होने के नाते, हमने कार्यक्रम-स्थल की लागत का भुगतान किया और इसमें हिस्सा लेने वाले लेखकों के लिए ड्रिंक्स प्रदान किये जिन्होंने हमारे निजी बीटा के लिए साइन अप किया। यह हम दोनों के लिए फायदेमंद है! हम अपने SoCreate समुदाय को बढ़ाने में समर्थ हुए, और इस ...
SoCreate गर्व से सेंट्रल कोस्ट राइटर्स कॉन्फ्रेंस 2017 एंट्रीवे बैनर को प्रायोजित करता है

SoCreate गर्व से 2017 सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन प्रायोजित करता है

और एक अन्य जानकारीपूर्ण और प्रेरणादायक सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मेलन समाप्त होता है! पिछले सप्ताहांत, SoCreate को लगातार तीसरी बार सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन को प्रायोजित करने का अवसर मिला! सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन ने इस वर्ष अपनी 33वीं सालगिरह मनाई, और इसे अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ लेखक सम्मलेन के रूप में घोषित किया गया है। सुंदर सैन लुइस ओबिस्पो के क्यूस्टा कॉलेज परिसर में आयोजित इस सम्मलेन ने सभी शैली और अनुभव स्तरों के लेखकों के लिए पूरे दो दिन की कार्यशालाएं प्रदान की, जिन्हें अकादमी पुरस्कार विजेताओं से लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्ट सेलिंग लेखकों तक, बेहतरीन अतिथि शिक्षकों द्वारा संचालित किया गया। इस सम्मलेन को आयोजित करना हमेशा से हमारे लिए एक विशेष अनुभव रहा है। SoCreate में ...
गोपनीयता  | 
पर देखा गया:
©2026 SoCreate. सभी अधिकार सुरक्षित।
पेटेंट लंबित संख्या 63/675,059