पटकथा लेखन ब्लॉग
पर प्रविष्ट किया लेखक कर्टनी मेजरनिच

SoCreate की "गेट राइटिंग" प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को हमारा प्यार

SoCreate लेखकों से प्यार करता है! और इस प्यार के महीने के दौरान, हम दुनिया भर के SoCreate समुदाय के उन सभी सदस्यों को अपना प्यार दिखाना चाहते हैं जो हमारी "गेट राइटिंग" पटकथा प्रतियोगिता के लिए अपनी पटकथाओं पर कठिन मेहनत करते हैं। हमने पटकथा जमा करने वाले अपने कुछ शुरूआती लेखकों से यह बताने के लिए कहा कि उन्हें पटकथा लेखन के बारे में क्या पसंद है, ताकि वो हमारे लेखन समुदाय के साथ थोड़ा पटकथा लेखन प्रेम बाँट सकें। हमें उम्मीद है कि उनकी टिप्पणियां आपके अंदर प्रेरणा जगायेंगी और आपको याद दिलाएंगी कि आप हर दिन पटकथा लेखन की कला और कारीगरी का सामना क्यों करते हैं!

  •  मार्कस लूनी

    "मुझे लिखना इसलिए पसंद है क्योंकि लिखना उन सभी चीजों का आधार है जो सिनेमा बनाते हैं। कुछ बटनों को दबाकर कई संसारों, किरदारों और कहानियों में जान डालने के लिए, लिखना एक अद्भुत चीज है। जैसे ही आप "फेड इन" टाइप करते हैं यह शुरू हो जाता है और वहां से, आप एक ऐसी कहानी कहना शुरू कर देते हैं जिसे केवल आप यानी कि एक लेखक कह सकता है। इसीलिए मुझे पटकथा लिखना पसंद है, क्योंकि मुझे कहानियां कहना अच्छा लगता है। मैं फिल्म उद्योग में एक लेखक हूँ।"

  • जार्ड जॉनसन

    "मुझे लगता है, पटकथा लिखने के बारे में जो एक चीज मुझे बहुत पसंद है वो यह कि इसके माध्यम से मैं अपनी खुद की कहानियां कह सकता हूँ और अपने खुद के किरदार बना सकता हूँ। मुझे पता है यह साधारण जवाब लगता है, लेकिन यह सच है! अगर मैं अपनी कहानी पढ़ने वाले किसी इंसान को अपनी कहानी से हंसा और रुला सकता हूँ तब मुझे पता चल जायेगा कि मैं सफल हो गया हूँ। इससे अच्छा कोई एहसास नहीं हो सकता कि किसी को मेरा लिखा हुआ पसंद आया है।"

  •  एलेना ब्रयांट

    “पटकथा लेखन के बारे में मुझे ये बात सबसे अच्छी लगती है कि इससे आप कोई भी इंसान, कोई भी जगह, कोई भी समय बना सकते हैं। मैं जेनेट जैक्सन की तरह बात नहीं करना चाहती, लेकिन शब्दों को लेकर असीम कल्पना वाली तस्वीर बनाना मुझे बहुत अद्भुत लगता है। पटकथा लेखन किसी ऐसे को आवाज़ देने के बारे में जिसे वैसे कभी आवाज़ नहीं मिलती और एक ऐसी कहानी कहने के बारे में जो शायद कभी ना कही जाती। उन सभी लेखकों को मेरी शुभकामनाएं, जिन्होंने कभी भी अपने पेन को पैड पर रखा है, उँगलियों को कीबोर्ड पर रखा है और पटकथा लेखन के माध्यम से एक कहानी को ज़िंदा किया है।”

  • एलेग्जेंडर विलियम्स

    “अपने ज्यादातर रचनात्मक जीवन में, मैं रोल प्लेइंग गेम और वीडियो गेम उद्योग में शामिल रहा हूँ, चाहे यह टेबलटॉप रोल प्लेइंग गेम्स के लिए लेख लिखना हो या वीडियो गेम्स के बारे में लिखना हो। पटकथा लिखना मेरे जीवन के उस हिस्से के स्वाभाविक विकास जैसा महसूस होता है। जब मैं कोई कहानी कहना चाहता हूँ तो दूसरे लोग क्या देखते हैं और दूसरे लोग क्या अनुभव करते हैं, इसके बारे में सोचना दूसरों के साथ गेम्स डिज़ाइन करने और उन्हें खेलने के संबंध में सबसे महत्वपूर्ण होता है। पटकथा लिखते समय, मैं बिलकुल स्वाभाविकता के साथ उन अनुभवों तक जाने की कोशिश करता हूँ जो ना चाहते हुए भी डिज़ाइनर के मन में अपनी गहरी छाप छोड़ देते हैं और मैं उस अनुभव के कुछ हिस्सों का प्रयोग करता हूँ।”

  • निक विल्सन

    “मुझे पटकथा लेखन के बारे में क्या पसंद है: कहानी कहने का मौका। उस दुनिया को समझने का मौका जिसमें हम रहते हैं। हंसने, रोने, दुखी होने, मनोरंजन खोजने और आगे कदम बढ़ाने का मौका।"

  • लीना इसाक्स

    "पटकथा लेखन में मुझे शुरुआत से बनाने की जरुरत सबसे ज्यादा पसंद है। रणनीतिक तरीके से नया बनने की चुनौती। लेकिन दुनिया का सबसे अच्छा एहसास होता है एक ऐसी कहानी बनाना जिसे कोई पसंद करे। मैं इसीलिए लिखती हूँ।"

  • विन्सेंट आइवरी

    “मुझे शब्द पसंद हैं और मुझे रचनात्मक बनना पसंद है। मुझे बनाने की क्षमता पसंद है। पटकथा लेखन मुझे ये दोनों करने का मौका देता है, मैं शब्दों के लिए अपने प्रेम का प्रयोग कर सकता हूँ और संसार, परिस्थितियों, कहानियों, और अपनी कल्पना के साथ रचनात्मक भी बन सकता हूँ। अगर मैं अपनी हर एक लिखी हुई चीज को नहीं बेचता तो भी पटकथा लिखना मुझे अपनी सोच, सिद्धांतों और कहानी की योजनाओं को ठोस तरीके से कैद करने में समर्थ करता है। आप अपने पटकथा लेखन के सफर में चाहे कहीं पर भी हों कोई भी आपको लिखने से नहीं रोक सकता है। इसलिए, लिखते रहिये!!!!”

  • एलेग्जेंडर ब्लांको

    “पटकथा लेखन मेरा उपचार, मेरा ध्यान है, दुनिया को समझने का मेरा तरीका है। यह मेरी रचनात्मक क्षमता को बेहतर बनाने और निर्देशित करने में भी मदद करता है। मुझे अपने लिखे हुए किरदारों को ज़िंदा करना और पृष्ठ पर नाचते हुए देखना पसंद है। लेखक को अपनी पटकथा के अंतिम प्रारूप को पूरा करने से जो खुशी मिलती है उसकी किसी चीज से तुलना नहीं की जा सकती है।”

    एलेग्जेंडर ब्लांको
    द शोरनर शफल
  • केविन विन्स

    “पटकथा लेखन के बारे में मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, कीबोर्ड के हर एक क्लिक के साथ अपना खुद का रोमांच चुनने की और किसी कहानी को अनुभव करने की क्षमता, ना कि केवल ए या बी विकल्पों को चुनना या कभी-कभी बस ए को चुनना।”

  • डेनिस मेयर्स

    “मुझे कहानियां कहना पसंद है, विशेष रूप से कुछ ऐसी बेहतरीन औरतों की कहानी कहना जिन्हें मैंने अपने सफर के दौरान खोजा है जिन्होंने उन अवसरों की नींव तैयार की थी जो आज के समय में औरतों के पास मौजूद हैं। मुझे लगता है ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे दूसरे लोगों के बारे में पता करना अच्छा लगता है; उनकी क्या उम्मीद थी, उन्होंने किस चीज के लिए काम किया, उन्हें किससे निराशा हुई, उन्होंने कैसे जीत पायी, उन्हें किस चीज से हंसी आयी। हर एक कहानी में कहीं ना कहीं मुझे एक समान आधार, प्रेरणा या उम्मीद मिलती है और इसीलिए मुझे पटकथा लिखना पसंद है, क्योंकि इससे मैं उन औरतों के जीवन और उपलब्धियों की खुशी मना सकती हूँ जिनकी कहानियां सबको पता होनी चाहिए और उम्मीद करती हूँ कि किसी दिन वो सुनहरे परदे पर आ पाएंगी!”

  • ऐश लाज़र

    “कल्पना से निकलने वाला एंडोर्फिन्स दुनिया का दूसरा सबसे अच्छा नशा है। सरल शब्दों में कहूं तो मुझे कल्पना में जीना अच्छा लगता है। समय में यात्रा करना, भविष्य की कल्पना में घूमना। विभिन्न चरित्रों के माध्यम से मैं दूसरी संस्कृतियों और धारणाओं के लिए खुली विचारधारा रख पाता हूँ। मैं मानव अवलोकन करने वाला इंसान हूँ। भावी मानवता का लेखक।”

    श्वेत अंतरिक्ष की अनंत आकाशगंगा में अद्भुत डिजिटल इंक-मैन
  • कैथी ट्रोप

    “पटकथा लेखन के बारे में मुझे यह पसंद है कि आप केवल एक कहानी नहीं कहते हैं, बल्कि एक ऐसा संसार बना देते हैं जहाँ दर्शक सुकून पा सकता है, जहाँ वो आपके किरदारों से मिल सकता है और कहानी में उनके साथ जी सकता है। यह किसी को अपनी छुट्टियों के बारे में बताने या हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ ले जाने के बीच के अंतर जैसा है!”

  • एडन ब्लैकमोर

    “मुझे असीम क्षमता वाले दृश्यात्मक संसार की रचना करने में समर्थ होना अच्छा लगता है। यह उपन्यास लिखने जैसा नहीं है, जहाँ लम्बे विवरण और छोटे विवरणों के बारे में रूपकों का इस्तेमाल करना पड़ता है, बल्कि यह बिलकुल प्रत्यक्ष और मानवीय तरीके से कहानी कहने जैसा है। साथ ही, संवाद लिखना बहुत मज़ेदार होता है! मुझे यह भी पसंद है कि सबके पास कहने के लिए एक कहानी होती है और इस साझा माध्यम की मदद से कोई भी अनोखी कहानियां बताने की कला का चुनाव कर सकता है।”

  •  एडी कंटेंटो

    “मुझे लिखने के बारे में यह सबसे अच्छा लगता है कि मैं किरदारों को इतनी अच्छी तरह से जान जाता हूँ कि वो अपनी कहानी का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेते हैं और मैं एक दर्शक और ट्रांसक्रिप्शनिस्ट से ज्यादा नहीं रह जाता हूँ।"

  • स्टीफन बिशप सेली

    “अपने काम के बारे में मेरी सबसे पसंदीदा चीज है मज़े के अंदर मज़ा खोजना। अजीबो-गरीब परिस्थितियों या हास्य चरित्रों के हास्य के माध्यम से सच्चाई बाहर निकलकर आना। मुझे कथानक में एक पहेली बनाना और अंत के करीब आते समय उस पहेली को सुलझाना बहुत अच्छा लगता है। मुझे वो पल सबसे अच्छा लगता है जब दर्शक इसे समझ जाते हैं। यह जाहिर नहीं होगा, इसलिए कभी-कभी उन्हें इसका विश्लेषण करने की जरुरत पड़ती है। ऐसा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है या यह आसान भी हो सकता है, लेकिन जब यह होता है तो यह बहुत खुशी देता है। मैं अपने काम में इतनी योजना शामिल करता हूँ कि यह कठिन लग सकता है, लेकिन दर्शक हंसकर या रोकर इसके लिए अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, और इसके बाद इसे जोड़ते हैं और समझते हैं। मुझे पता है जब यह होता है तो फिल्म अच्छी बन जाती है। वे समझते हैं कि मैं लेखक के रूप में क्या कर रहा था, और इसने उनके जीवन पर गहरी छाप छोड़ी है। जब लोग मेरा काम देखते हैं, तो मैं चाहता हूँ कि वो अपनी पागलपन से भरी दुनिया छोड़कर मेरी दुनिया में चले आएं।”

  • रैंडल (आरडब्ल्यू) हान

    "ओह। मुझे पटकथा लेखन के बारे में क्या पसंद है?

    जहाँ तक मुझे याद है, मैं हमेशा से "सिने कल्पना" में खोया रहा हूँ। मैं पढ़ना सीखने से पहले ही फिल्में देखने लगा था, और बड़े चलचित्रों और रोमांच में डूब जाता था, जो उस समय मेरे सामने एक स्थानीय ड्राइव-इन थिएटर में चलते थे। मेरी माँ पॉपकॉर्न लाती थीं; हाँ, वही जो स्टोव टॉप की आंच पर बड़े सफ़ेद बॉल में बदल जाते हैं। वो मुझे और मेरे बड़े भाई, जो, के सिरहाने पर तकिये और कंबल रख देती थीं और हमें तारों के नीचे की जादुई दुनिया में डूबने देती थीं।

    मेरा भाई और मैं अपने कंबल को ऊपर तक तान लेते थे, अपने तकिये पर लेट जाते थे जैसे कि हम अपने लिविंग रूम में हों, और उनकी खिड़की पर लगे सिंगल स्पीकर को सुनते थे। हम पॉपकॉर्न खाते हुए अपने सामने मौजूद बड़ी स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली कहानी में अपने आपको खो देते थे। 1960 के दशक में हम एक अकेली माँ के दो बेटे थे, लेकिन आप हमें यह नहीं कह सकते कि हम अमीर नहीं थे। हम दुनिया के सबसे अमीर बच्चों में से थे, जो हमारे सामने स्क्रीन पर आने वाली दुनिया के माध्यम से कहीं भी जा सकते थे।

    अब मैं अपनी कल्पना तक पहुंच सकता हूँ, और पटकथा लेखन की कला के माध्यम से ऐसी कहानियां कह सकता हूँ जो एक दिन दूसरों को उसी जादुई दुनिया में ले जाएंगी जिनसे बचपन में मुझे प्यार हो गया था। जो बड़ी सिल्वर स्क्रीन पर कोई फिल्म लाने की लम्बी श्रृंखला की पहली कड़ी होगा।

    कुछ लोगों के लिए, पटकथा लेखन केवल एक प्रयास हो सकता है। लेकिन मेरे लिए, यह नए लोगों को जानने का तरीका है, उनकी कहानियां खोजना है, उनके साथ समय बिताना है, उन्हें उठते हुए, गिरते हुए और दोबारा उठते हुए देखना है। यह केवल कोई प्रयास नहीं है, बल्कि रोमांच की एक पूरी दुनिया है जो मेरे दिमाग के पटल पर चलती है और मुझे लैपटॉप के सामने बैठने के लिए, पटकथा लेखन प्रोग्राम खोलने के लिए, और मेरे दिमाग में आने वाली हर एक चीज को इसके संतोषजनक अंत तक पहुंचाने के लिए मजबूर करती है। इसके बाद हम बाकी का समय इन लोगों के साथ उनकी कहानी को ज्यादा बेहतर तरीके से दोबारा लिखने और बताने में अपना समय बिताते हैं। और क्योंकि मुझे अभी तक इसके लिए भुगतान नहीं मिलता, इसलिए इस काम के लिए अपने प्यार के कारण महीनों तक मेरी रचनात्मकता बाहर निकलती रहती है, इस उम्मीद में कि किसी दिन मेरी कहानी दुनिया के सामने आएगी और लोग इसका आनंद उठाएंगे।

    नियम यह है कि आप केवल वो लिखते हैं जो स्क्रीन पर दिखाया जाता है। बस इतना ही। और केवल पटकथा ही किसी कहानी को बड़े परदे पर ला सकती है। यह उस तकनीक के लिए विशेष है जिसने चलचित्र बनाया था। चलचित्र से पहले तक पटकथा जैसी कोई चीज नहीं थी। लेकिन पटकथा के बिना आपके पास केवल चलती हुई छवियां होती। मैंने अपनी एक पटकथा के आधार पर एक उपन्यास लिखा है। और मुझे यह बहुत अच्छा लगा। यह काफी मेहनत वाला काम है। लेकिन ये दोनों बिलकुल अलग चीजें हैं। उपन्यासों में आपका दर्शक एकमात्र पाठक होता है। पटकथा लेखन में आपके दर्शकों में पूर्व-निर्माण, निर्माण और निर्माण के बाद के सभी लोग, और साथ ही पैसे देकर फिल्म देखने वाले लोग भी शामिल होते हैं। पटकथा में आपको बहुत सारी जानकारी को इतने छोटे तरीके से संसाधित करने की जरुरत होती है कि यह खुद कहानी में हस्तक्षेप ना करे, और साथ ही अपनी कहानी को ज़िंदा करने के लिए आपको हज़ारों लोगों को सारी आवश्यक जानकारी भी देनी पड़ती है। वास्तव में, यह किसी भाग में जोड़ी की गयी विशेष जानकारी की एकाधिक परतों वाला एक कोडित दस्तावेज़ होता है जिसे पटकथा लेखक की कहानी में शामिल होना चाहिए। या सरल शब्दों में कहा जाए तो यह संख्याओं से चित्रकारी करने जैसा है, केवल आप छवि के बारे में सोचते हैं और अपने रंग चुनते हैं, लेकिन आपको दस्तावेज़ के पैमानों के अंदर रहना पड़ता है, जबकि आप अपनी अलग आवाज़ में, आपकी कहानी का चित्र बनाते हैं।

    तो मैं आपको बता सकता हूँ कि मुझे पटकथा लेखन के बारे में क्या पसंद है, और सभी छोटी-छोटी बारीकियों का विश्लेषण कर सकता हूँ, लेकिन मैं यह नहीं बता सकता कि मुझे पटकथा लेखन के माध्यम से कोई कहानी कहना कितना ज्यादा पसंद है।

    इसका जवाब शायद को हैरान आँखों वाला बच्चा दे सकता है, जो कार के हुड पर लेटकर, तारों के नीचे, अपने अगले रोमांच में खो जाता था। उस पॉपकॉर्न के बारे में सोचकर अब मेरे मुंह से पानी आ रहा है।"

माँ की यादों से लेकर उन लोगों को आवाज़ देने तक जिनके पास कोई आवाज़ नहीं है, ऐसे हज़ारों कारण है जिसकी वजह से पटकथा लेखक अपनी योग्यता को दिलों पहुंचाते हैं। आपकी प्रेरणा चाहे जो भी हो, हमें यह पसंद है, हम आपका सहयोग करते हैं, और हम आपको वैलेंटाइन्स डे की बहुत सारी शुभकामनाएं देते हैं!

SoCreate ब्लॉग पर चित्रित होने के इच्छुक हैं? मुझे अपने विवरण के साथ एक ट्वीट मारो और आप किस बारे में बात करना चाहते हैं, और मैं संपर्क में रहूंगा! @Courtonthecoast

बहुत सारा प्यार,

आपको इसमें भी दिलचस्पी हो सकती है...

मैं अपनी पटकथा कैसे बेचूं? पटकथा लेखक डोनाल्ड एच. हेविट चर्चा करते हैं

आपने अपने पटकथा पूरी कर ली। अब क्या? आप शायद इसे बेचना चाहते हैं! पटकथा लेखक डोनाल्ड एच. हेविट ने हाल ही में इस विषय पर अपनी जानकारी हमारी साथ साझा की। डोनाल्ड के पास इस उद्योग में 17 वर्षों का अनुभव है और उन्होंने ऑस्कर-विजेता और ऑस्कर-नामित फिल्मों में लेखक क्रेडिट प्राप्त किया है। अब, वह छात्रों को अपनी पटकथाओं के लिए ठोस संरचना, आकर्षक लॉगलाइन, और गतिशील चरित्र बनाना सिखाकर, अन्य पटकथा लेखकों का करियर बनाने में उनकी मदद करते हैं। डोनाल्ड विशेष रूप से स्पिरीटेड अवे, होल्स मूविंग कैसल और नौसिका ऑफ द वैली ऑफ द विंड में अपने काम के लिए प्रसिद्ध हैं। “आप अपनी पटकथा कैसे बेचते हैं? खैर, आपको थोड़े अच्छे भाग्य की जरुरत होती है, जो शायद सबसे ...

पटकथा लेखक रॉस ब्राउन लेखकों के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ सलाह देते हैं

हाल ही में हम सेंट्रल कोस्ट लेखक सम्मलेन में पटकथा लेखक रॉस ब्राउन से मिले। हम जानना चाहते थे कि: लेखकों के लिए उनकी सर्वश्रेष्ठ सलाह क्या है? कई फिल्मों और टीवी पर लेखक और निर्माता के क्रेडिट के साथ, रॉस का एक स्थापित करियर है, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं: स्टेप बाय स्टेप (पटकथा लेखक), मीगो (पटकथा लेखक), द कॉस्बी शो (पटकथा लेखक), कर्क (पटकथा लेखक) वर्तमान में, वह लेखन और आधुनिक मीडिया के लिए मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स प्रोग्राम डायरेक्टर के रूप में सांता बारबरा के एंटीऑक विश्वविद्यालय में छात्रों को अपना ज्ञान प्रदान करते हैं। IMDb पर उनकी पूरी फिल्मोग्राफी देखें। “लेखकों के लिए केवल एक ही युक्ति है जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है वो यह कि आपको लिखना होगा और लिखते रहना होगा! आप केवल ...

पटकथा लेखक डग रिचर्डसन - पेशेवर पटकथा लेखक होना वास्तव में आपको क्या सिखाता है

लेखक मजबूत लोग होते हैं। हमने अपनी कहानी और कला को सुधारने के लिए आलोचात्मक प्रतिक्रिया लेना सीख लिया है, और वो आलोचना पटकथा लेखक बनने के काम के साथ आती है। लेकिन पटकथा लेखक डग रिचर्डसन कहते हैं कि पेशेवर पटकथा लेखक इसे एक कदम आगे ले जाते हैं। वो इस मुश्किल की तलाश में रहते हैं। "अंत में जो लोग इस फ़िल्म को देखेंगे, क्या उन्हें यह पसंद आएगी? क्या उन्हें यह पसंद नहीं आएगी? क्या वो किसी से बात करते हुए यह कहेंगे कि 'मैंने यह बहुत अच्छी फ़िल्म देखी! मैं इसे पांच स्टार देने जा रहा हूँ। मैं इसे चार स्टार देने जा रहा हूँ,'" उन्होंने SoCreate द्वारा प्रायोजित सेंट्रल कोस्ट...
गोपनीयता  | 
पर देखा गया:
©2026 SoCreate. सभी अधिकार सुरक्षित।
पेटेंट लंबित संख्या 63/675,059