अपने अंदर मौजूद किसी ख़ास चीज़ की किसी और से तुलना करना उसे बर्बाद करने का सबसे तेज़ तरीका है।
देखिए, मनोरंजन उद्योग में बहुत ज़्यादा प्रतिस्पर्धा है। लेकिन इसमें सफल होने वाले लोगों में एक चीज़ समान होती है - उनके पास कोई ऐसी चीज़ होती है जो बाकी सबसे अलग होती है। उनकी आवाज़, लुक, कहानी, एंगल या टैलेंट उन्हें उन लोगों से अलग खड़ा करती है, जो सिर्फ किसी और की सफलता की नकल करने की कोशिश कर रहे होते हैं। हालाँकि, कभी-कभी वो दूसरों से तुलना करने के जंजाल में फंस सकते हैं, जैसा कि हममें से ज़्यादातर लोगों के साथ होता है, लेकिन उन्हें दिल से यह पता होता है कि उन्हें कौन सी चीज़ अलग बनाती है, और वो इसे गले लगाते हैं।
SoCreate सदस्यताएँ जल्द ही आ रही हैं!
बीटा परीक्षण भरे हुए हैं, लेकिन आपकी सदस्यता सेवा शुरू होने के बाद आप अधिसूचित होने के लिए साइन अप कर सकते हैं।
क्या आप अपने पटकथा लेखन के सफ़र को स्वीकार कर रहें हैं, या आप भी इसकी दूसरों से तुलना करते हैं? पहले डिज्नी के एनीमेशन टेलीविज़न के लिए लिखने वाले ड्रीमवर्क्स स्टोरी एडिटर रिकी रॉक्सबर्ग कहते हैं कि अगर आप दूसरों से तुलना करते हैं तो इसी वक़्त ऐसा करना बंद करें।
सबके लिए सफलता के अलग-अलग मायने होते हैं, और यह अपनी उपलब्धियों में आत्मविश्वास हासिल करने से शुरू होता है। भले ही रिकी को वो सबकुछ हासिल हो चुका है जिसे कई लोग करियर में सफलता मानेंगे, लेकिन उन्हें अभी भी अपने निजी समय में लिखना पसंद है। उनके अनुसार, वो भी एक सफलता है।
याद रखें वो हाईलाइट रील पूरी कहानी नहीं बताते।
दूसरे पटकथा लेखकों से तुलना करना कैसे बंद करें:
पहाड़ी के शिखर पर मौजूद इंसान वहां ऊपर से नहीं गिरा
याद रखें सफल पटकथा लेखक केवल इसलिए सफल नहीं होते क्योंकि वो भाग्यशाली थे। हालाँकि इसमें भाग्य का थोड़ा-बहुत हाथ हो सकता है, लेकिन जब तक़दीर ने उनका साथ दिया तो वो उसके लिए तैयार थे। कॉमेडियन और पूर्व टीवी निर्माता मोनिका पाइपर ने हमें बताया था कि भाग्य तैयारी और अवसर का मेल है। आपको तैयार रहना पड़ता है, और वहां पहुंचने में मेहनत लगती है।
आपके पास देने के लिए क्या है?
पता करें कि आपको कौन सी चीज़ अलग बनाती है। या फिर आप इसे लिखकर भी रख सकते हैं, और दूसरे लेखकों से अपनी तुलना शुरू करने पर इसे वापस देखें। वो लेखक अपनी विशिष्ट आवाज़ के कारण ख़ास हैं, इसलिए उनसे तुलना करने का कोई मतलब नहीं है। आप भी उतने ही अनोखे हैं और आप उससे ही सफलता पाएंगे, जो चीज़ आपको उनसे अलग करती है, इसका उल्टा कभी नहीं होगा।
हमेशा सुधार करें
सर्वश्रेष्ठ लेखक कभी भी सीखना नहीं छोड़ते हैं। दूसरे लेखकों की उपलब्धियां देखने में समय बिताने से ज़्यादा अपना लेखन कौशल सुधारने में समय लगाएं, क्योंकि मैं शर्त लगाकर बोल सकती हूँ कि उन्होंने वो सफलता पूरे दिन अपने प्रतिस्पर्धियों को देखकर नहीं पायी होगी!
याद रखें कि सबके लिए सफलता के मायने अलग होते हैं
ज़रुरी नहीं है कि आपकी सफलता का पैमाना दूसरे लेखक की उपलब्धि की परिभाषा के समान हो। हो सकता है कि आपने आज 10 मिनट के लिए लिखा हो, पूरे हफ्ते अपने लिखने के शेड्यूल पर टिके रहे हों, लिखने की चुनौतियों में किसी और पटकथा लेखक की मदद की हो, या एक साल में तीन पटकथाएं पूरी की हों। ज़रुरी नहीं है कि जिस काम के लिए आपको पैसे मिले हों वो सफल काम ही हो। यह आपको संतुष्ट नहीं कर सकता है।
"लोगों के साथ एक अजीब सी चीज़ यह है कि वो सोचते हैं कि मुझे यह काम पसंद है इसलिए मुझे इससे पैसे कमाने होंगे," रिकी ने अंत में कहा। "और यह ऐसे होना चाहिए कि अगर आपको लिखना पसंद है तो ज़रुरी नहीं है कि आप इससे पैसे कमाएं। वो कोई पैमाना नहीं होना चाहिए।"
तो, सफलता के लिए आपकी क्या रेसिपी है?