पटकथा लेखन ब्लॉग
पर प्रविष्ट किया लेखक कर्टनी मेजरनिच

फ़िल्म निर्माण के इतिहास में यह महीना - दिसंबर 2021 राउंड अप

  • इतिहास में इस दिन

    बेवर्ली
    हिल्स कॉप

    पटकथा

    • डेनियल पेट्री जूनियर

    बेवर्ली हिल्स कॉप -

    1984 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली अमेरिकी फ़िल्म, "बेवर्ली हिल्स कॉप," आज ही के दिन प्रीमियर हुई थी। इसकी कहानी डेट्रॉइट के रहने वाले एक पुलिस अफसर पर केंद्रित है, जो हत्या की जांच करने के लिए बेवर्ली हिल्स जाता है। इस फ़िल्म से एडी मर्फी को प्रसिद्धि मिली थी। इसके लिए पटकथा लेखक डेनियल पेट्री जूनियर को सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था। इस फ़िल्म की शुरूआती पटकथा डैनिलो बैक ने लिखी थी, जो पूरी तरह एक्शन थी। कई बार दोबारा लिखने के बाद परियोजना में कोई रोमांच नहीं रह गया और उसके बाद पेट्री को लाया गया। उनकी पटकथा में ज़्यादा कॉमेडिक एलिमेंट थे, जो कथित तौर पर पैरामाउंट को बहुत पसंद आया। लेकिन जब बाद में सिल्वेस्टर स्टेलोन को मुख्य भूमिका में लिया गया, तो उन्होंने पटकथा को पूरी तरह एक्शन में बदलने के लिए इसे दोबारा लिख दिया। फ़िल्म की शूटिंग से दो हफ्ते पहले स्टेलोन फ़िल्म से बाहर हो गए। उसके बाद, मुख्य भूमिका एडी मर्फी को मिली, और पेट्री ने पटकथा को वापस कॉमेडी में बदल दिया। उसके बाद, इसके दो सीक्वल आए, और अब नेटफ्लिक्स चौथी फ़िल्म बनाने का अधिकार ले चुका है।

    "बेवर्ली हिल्स कॉप" की पटकथा पढ़ें।

  • इतिहास में इस दिन

    स्टार ट्रेक:
        द मोशन पिक्चर

    पटकथा

    • हेरोल्ड लिविंगस्टन

    स्टार ट्रेक: द मोशन पिक्चर -

    टेलीविज़न शो रद्द होने के दस साल बाद, पूरे उत्तरी अमेरिका में ट्रेकी प्रशंसकों को ख़ुश करने के लिए "स्टार ट्रेक: द मोशन पिक्चर" का आज ही के दिन प्रीमियर किया गया था। हेरोल्ड लिविंगस्टन ने निर्माता जीन रॉडेनबेरी की मूल टेलीविज़न सीरीज़ के आधार पर इसकी पटकथा लिखी थी। 1969 में शो रद्द होने के बाद से रॉडेनबेरी ने पैरामाउंट से फ़िल्म बनाने के लिए याचिका दायर की थी। फिर भी, स्टूडियो को ऐसा नहीं लगता था कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर पायेगी और इसके बजाय उन्होंने दोबारा स्टार ट्रेक टेलीविज़न शो लाने का आदेश दिया। सिनेमाघरों में "क्लोज एनकाउंटर्स ऑफ़ द थर्ड काइंड" की सफलता के बाद, स्टूडियो ने अपना विचार बदल दिया और लेखकों से नए टीवी शो के पायलट एपिसोड को जल्दी से एक फ़िल्म में बदलने के लिए कहा। हालाँकि, फ़िल्म ने मुनाफा कमाया, लेकिन इसे आलोचकों से मिली-जुली समीक्षा मिली, जिन्होंने कहा कि यह विशेष प्रभावों पर बहुत ज़्यादा निर्भर थी।

    "स्टार ट्रेक: द मोशन पिक्चर" की पटकथा पढ़ें।

  • इतिहास में इस दिन

    बक
       हेनरी

    • इस दिन पैदा हुए

    बक हेनरी -

    अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक बक हेनरी का 2020 की शुरुआत में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनका जन्म 1930 में आज ही के दिन हुआ था। हेनरी ने अपनी लिखी और निर्देशित की गयी कई फ़िल्मों में अभिनय किया था, और वो एनबीसी के "सैटरडे नाईट लाइव" में भी कई बार आये थे। उन्हें 'द ग्रेजुएट' की ऑस्कर-नॉमिनेटेड पटकथा, जिसे उन्होंने काल्डर विलिंगम के साथ लिखा था, और 'हेवन कैन वेट' के लिए जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें वॉरेन बीट्टी के साथ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्होंने 60 के दशक के अंत में प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कॉमेडी शो "गेट स्मार्ट" के सह-निर्माण के लिए कॉमेडी सीरीज़ के लिए उत्कृष्ट लेखन का एमी पुरस्कार भी जीता था।

  • इतिहास में इस दिन

    जैंगो
       अनचेंड

    पटकथा

    • क्वेंटिन टारनटिनो

    जैंगो अनचेंड -

    क्वेंटिन टारनटिनो की सबसे सफल फिल्म, "जैंगो अनचेंड," का प्रीमियर 2012 में इसी दिन हुआ था। इस पुरस्कार विजेता फ़िल्म को एक संशोधनवादी वेस्टर्न माना जाता है, जिसने एक वेस्टर्न के पारंपरिक विषयों को पलट दिया था। "जैंगो अनचेंड" में, एक आज़ाद गुलाम और एक जर्मन इनामी शिकारी, गुलाम की पत्नी को एक बागान मालिक से बचाने के सफ़र पर निकलते हैं। टारनटिनो को इसकी पटकथा का विचार तब आया था जब वह इतालवी फ़िल्म निर्माता सर्जियो कोर्बुची पर एक किताब लिख रहे थे, जिन्होंने 1966 की स्पेगेटी वेस्टर्न "जैंगो" बनाई थी। टारनटिनो ने इसकी पटकथा के लिए ऑस्कर जीता, और फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ पिक्चर के लिए नॉमिनेट किया गया। इसने बॉक्स ऑफिस पर $435 मिलियन की कमाई की थी और अब तक की उनकी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है।

    "जैंगो अनचेंड" की पटकथा पढ़ें।

  • इतिहास में इस दिन

    ट्रू
    ग्रिट

    पटकथा

    • एथन कोएन
    • जोएल कोएन

    ट्रू ग्रिट -

    2010 में कोएन ब्रदर्स की "ट्रू ग्रिट" का प्रीमियर आज ही के दिन हुआ था, जो 1968 के चार्ल्स पोर्टिस के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। हालाँकि, 1969 में एक बार पहले भी इसे फ़िल्म के लिए रूपांतरित किया गया था, लेकिन एथन और जोएल कोएन कहानी का एक ऐसा संस्करण बनाना चाहते थे जो उपन्यास के अनुरूप हो, यानी किताब की तरह ही इसे 14 साल की लड़की के नजरिये से बताने की ज़रूरत थी। इन भाइयों को पता था कि पूरी फ़िल्म 14 साल की फार्म गर्ल मैटी रॉस की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पर टिकी है, और उन्होंने इस भाग के लिए 15,000 आवेदकों में से 13 वर्षीय हैली स्टेनफेल्ड को चुना। उस साल ऑस्कर में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नॉमिनेट किया गया था, और फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित पटकथा सहित नौ और नॉमिनेशन मिले थे।

    "ट्रू ग्रिट" की पटकथा पढ़ें।

  • इतिहास में इस दिन

        ऑल दैट
    जैज़

    पटकथा

    • एलन ऑथर
    • बॉब फॉसे

    ऑल दैट जैज़ -

    "ऑल दैट जैज़" 1979 में इसी दिन सिनेमाघरों में आयी थी, जिसे एलन ऑथर और बॉब फॉसे ने एक डांसर और कोरियोग्राफर के रूप में फॉसे के जीवन पर एक सेमी-ऑटोबायोग्राफिकल पटकथा के रूप में लिखा था। इस म्यूज़िकल ड्रामा में फैंटसी और ढेर सारे परफॉरमेंस को मिलाकर जो गिडियन की कहानी बताई गयी थी, जो एक बदचलन और नशीली दवाओं का प्रयोग करने वाला थिएटर निर्देशक था। यह कहानी फॉसे की अपनी फ़िल्म "लेनी" को संपादित करने के उनके अपने प्रयासों से प्रेरित थी, जब वो ब्रॉडवे म्यूज़िकल "शिकागो" पर भी काम कर रहे थे। "ऑल दैट जैज़" एक गाना है, जो "शिकागो" में होता है। हालाँकि, फ़िल्म को कई पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया और इसने कई पुरस्कार भी जीतें, लेकिन आलोचकों को इसकी कहानी पागलनपन भरी, अहंकारी और पक्षपातपूर्ण लगी, और समीक्षाएं मिली-जुली थी। वर्तमान में, यह फ़िल्म सम्मानित है और ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण होने के कारण इसे लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस में एक संरक्षित फ़िल्म के रूप में स्थान दिया गया है।

    "ऑल दैट जैज़" की पटकथा पढ़ें।

  • इतिहास में इस दिन

    द किंग
    ऑफ़ कॉमेडी

    पटकथा

    • पॉल डी. ज़िम्मरमैन

    द किंग ऑफ़ कॉमेडी -

    ब्लैक कॉमेडी-ड्रामा "द किंग ऑफ़ कॉमेडी" की पटकथा पॉल डी. ज़िम्मरमैन ने लिखी थी, जिसका प्रीमियर 1982 में इसी दिन हुआ था। यह कहानी एक महत्वाकांक्षी लेकिन असफल कॉमिक पर आधारित है, जो शोहरत पाना चाहता है, इसलिए वो अपने आइडल का पीछा करके उसका अपहरण कर लेता है और फिरौती के रूप में उसके कॉमेडी शो में आने की मांग करता है। यह फ़िल्म बड़ी हस्तियों के पीछे पागल संस्कृति के विषयों से संबंधित है और इसमें रॉबर्ट डी नीरो मुख्य भूमिका में हैं। ज़िम्मरमैन ने कहा कि ऑटोग्राफ हंटर्स के बारे में एक शो देखने और साथ ही जॉनी कार्सन के एक सनकी फॉलोवर पर एक आर्टिकल पढ़ने के बाद उन्हें इस फ़िल्म का आईडिया आया था। आलोचकों ने फ़िल्म को काफी पसंद किया, लेकिन असल में यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गयी थी। इसका बजट $19 मिलियन था और इसने केवल $2.5 मिलियन की कमाई की थी।

  • इतिहास में इस दिन

      बैटलशिप
      पोटेमकिन

    पटकथा

    • नीना अगादज़ानोवा

    बैटलशिप पोटेमकिन -

    रूसी साइलेंट फ़िल्म "बैटलशिप पोटेमकिन" का प्रीमियर इसी दिन हुआ था। सर्जी एम. आइसेंस्टीन ने नीना अगादज़ानोवा की मूल स्क्रिप्ट को फिर से लिखने में मदद की थी। इसमें एक रूसी युद्धपोत का चालक दल अधिकारियों के ख़िलाफ़ विद्रोह का मंचन करता है, जिसके परिणामस्वरूप बाद में एक घातक सड़क प्रदर्शन होता है। रूसी सरकार ने रूसी क्रांति की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक फ़िल्म लिखने के लिए अगादज़ानोवा को काम पर रखा था, जिसके लिए उन्होंने आठ एपिसोड लिखे थे। लेकिन आइसेंस्टीन के पास कुछ लंबा शूट करने का समय नहीं था, इसलिए उन्होंने केवल बैटलशिप पोटेमकिन एपिसोड पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पटकथा को संशोधित कर दिया था। इस फ़िल्म को अब तक की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों में से एक माना जाता है।

    "बैटलशिप पोटेमकिन" की स्क्रीनप्ले ट्रांसक्रिप्ट पढ़ें।

  • इतिहास में इस दिन

    डॉक्टर
      ज़ीवागो

    पटकथा

    • रॉबर्ट बोल्ट

    डॉक्टर ज़ीवागो -

    रॉबर्ट बोल्ट ने महान रोमांटिक ड्रामा "डॉक्टर ज़ीवागो" लिखी थी, जो 1965 में इसी दिन आयी थी। बोल्ट की पटकथा 1957 में आयी बोरिस पास्टर्नक के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी, जो एक विवाहित डॉक्टर के बारे में है जिसे रूसी क्रांति और गृहयुद्ध के दौरान एक विवाहित महिला से प्यार हो जाता है। सोवियत संघ में दशकों तक इस किताब पर प्रतिबंध लगाया गया था, इसलिए फ़िल्म को मुख्य रूप से स्पेन में शूट किया गया था। किताब को तस्करी करके सोवियत संघ से बाहर लाया गया और यह पश्चिम में एक बड़ी हिट बन गयी: यह 1965 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म थी और महंगाई के लिए समायोजित करने पर अब तक की आठवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म है। "फ्रोजन," के पटकथा लेखक जेनिफर ली और क्रिस बक कहते हैं कि इस डिज्नी फ़िल्म के कुछ हिस्से "डॉक्टर ज़ीवागो" से प्रेरित हैं।

    "डॉक्टर ज़ीवागो" की पटकथा पढ़ें।

  • इतिहास में इस दिन

    हॉवर्ड
        ह्यूजेस

    • इस दिन पैदा हुए

    हॉवर्ड ह्यूजेस -

    हालाँकि, उन्हें शायद अग्रणी विमान-चालक और अपने समय के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक के रूप में ज़्यादा जाना जाता है, लेकिन हॉवर्ड ह्यूजेस सबसे पहले एक फ़िल्म टाइकून थे। ह्यूजेस का जन्म आज ही के दिन 1905 में हुआ था और 1920 के दशक में उन्हें एक निर्माता और निर्देशक के रूप में ख्याति मिलनी शुरू हुई। उनकी फ़िल्मों में एक दर्जन से भी ज़्यादा अन्य फ़िल्मों सहित "द रैकेट," "हेल्स एंजल्स," और "स्कारफेस" शामिल हैं। ह्यूजेस ने फ़िल्मों और टेलीविज़न में कई किरदारों को प्रेरित किया, जिनमें मार्वल कॉमिक्स में टोनी स्टार्क, जेम्स बॉन्ड फ़िल्म "डायमंड्स आर फॉरएवर" में विलार्ड व्हाइट और द डार्क नाइट ट्रिलॉजी में निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन का ब्रूस वेन का चरित्र-चित्रण शामिल है। जॉन लोगन द्वारा लिखित और मार्टिन स्कॉर्सेज़ द्वारा निर्देशित 'द एविएटर' ह्यूजेस के जीवन पर आधारित है।

  • इतिहास में इस दिन

    एनिमल
      फ़ार्म

    पटकथा

    • जॉर्ज ऑरवेल
    • +7 कहानी विकास क्रेडिट

    एनिमल फ़ार्म -

    जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास "एनिमल फ़ार्म" का एनिमेटेड रूपांतरण 1954 में इसी दिन आया था। कई माता-पिता यह सोचकर अपने बच्चों को यह फ़िल्म दिखाने ले गए कि यह डिज्नी जैसी कोई फ़िल्म होगी। लेकिन असल में, यह फ़िल्म एक व्यंग्यपूर्ण कहानी थी जिसने रूसी क्रांति और तानाशाह जोसेफ स्टैलिन के सत्ता में आने की आलोचना की थी। अमेरिकन सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी ने इस फ़िल्म को एक समाज-विरोधी संदेश के साथ प्रचार फ़िल्म के रूप में अधिकृत किया था। इसकी कहानी के विकास में सात लेखकों ने काम किया था, और एक ब्रिटिश एनीमेशन कंपनी ने इसका निर्माण किया था। सीआईए जो संदेश देना चाहता था, उसे बेहतर ढंग से बताने के लिए लेखकों ने पुस्तक के कुछ तत्वों को बदल दिया था। यह फ़िल्म तकनीकी रूप से अब तक की पहली ब्रिटिश एनिमेटेड फीचर फ़िल्म है, क्योंकि इससे पहले आयी दो एनिमेटेड फ़िल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं किया गया था।

    "एनिमल फ़ार्म" के लिए ट्रांसक्रिप्ट स्क्रीनप्ले पढ़ें।