पटकथा लेखन ब्लॉग
पर प्रविष्ट किया लेखक विक्टोरिया लूसिया

बच्चों की कहानियां पटकथा लेखकों को कहानी कहने की कला के बारे में क्या सीखा सकती हैं

बच्चों की कहानियां पटकथा लेखकों को कहानी कहने की कला के बारे में क्या सीखा सकती हैं

बच्चों की किताबों, टेलीविज़न कार्यक्रमों, और फ़िल्मों के माध्यम से हम पहली बार कहानियों को जानते हैं। ये शुरूआती कहानियां दुनिया के लिए हमारी समझ और पारस्परिक प्रभाव को आकार देने में मदद करती हैं। बड़े होने के बाद उनकी अहमियत कम नहीं होती; बल्कि, बच्चों की कहानियों से हमें पटकथा लेखन के बारे में एक-दो चीज़ें सीखने में मदद मिल सकती है!

सरल अक्सर बेहतर होता है

बच्चों की कहानियां हमें एक आईडिया लेकर, इसके आवश्यक अर्थ को बाहर निकालना सिखाती हैं। मैं आपको इसे बेहद आसान बनाने के लिए नहीं कह रही, बल्कि अपने आईडिया को सबसे सरल तरीके से ज़ाहिर करने की बात कर रही हूँ। किसी कहानी को बिल्कुल सरलता से कहने पर दर्शकों के इससे जुड़ने की संभावना बढ़ती है, यही कारण है कि बच्चे और बड़े दोनों पिक्सर की फ़िल्मों से जुड़ाव महसूस करते हैं।

एक क्लिक से

एक पूरी तरह से स्वरूपित पारंपरिक स्क्रिप्ट निर्यात करें।

SoCreate को मुफ़्त में आज़माएँ!

ऐसे लिखें...
...इसे निर्यात करें!

कोई भी कहानी इतनी छोटी नहीं होती कि इसे बताया न जाये

आपको कहीं भी सार्थक कहानी मिल सकती है। बच्चों की कहानियां हमें दिखाती हैं कि एक बैंगनी क्रेयॉन निर्माण के लिए एक शक्तिशाली उपकरण बन सकता है, किसी चूहे को कुकी देने पर आप ऐसे रास्ते पर जा सकते हैं जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी, और खाने के बिना सोने के लिए भेजने पर हंगामा शुरू हो सकता है। बच्चों की कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि कोई भी कहानी इतनी छोटी नहीं होती कि इसे बताया न जाए, केवल हमारी कल्पना की सीमाएं किसी कहानी की संभावना तय करती हैं। कोई शानदार कहानी बताने के लिए आपको हमेशा कुछ अनोखा करने की ज़रुरत नहीं होती। अगली बार कुछ लिखते समय अटकने पर, थोड़े छोटे पैमाने पर सोचें और घर के थोड़ा ज़्यादा करीब रहने पर विचार करें। कहानियां हमारे चारों तरफ हैं।

ईमानदारी से कहानी बताएं, भले ही यह कठिन क्यों न हो

शार्लोट्स वेब, द ग्रेवयार्ड बुक, और लव यू फॉरएवर सभी बच्चों की किताबें हैं जो कठिन विषयों वाली कहानियां बताती हैं। ये किताबें इसलिए अच्छी हैं क्योंकि ये ईमानदारी से कहानी कहती हैं, जो सभी लेखकों का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। अगर किसी कहानी का सबक बताने में थोड़ा मुश्किल है तो भी अगर आप सच्चाई से इसकी ओर जाते हैं तो दर्शक इससे बहुत अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे।

अच्छे अंत में कोई बुराई नहीं है

कभी-कभी वयस्क लेखक होने पर, हमें अच्छे अंत की सत्यता या विश्वसनीयता पर शक होता है, लेकिन कुछ कहानियां अच्छा अंत पाने की हक़दार होती हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत या किसी किरदार की योग्य कामयाबी ऐसे अंत नहीं हैं जो केवल बच्चों को पसंद आते हैं। हैरी पॉटर को वोल्डेमॉर्ट को हराते हुए और जादुई दुनिया को ज़्यादा सुरक्षित बनते हुए देखना बड़े लोगों के लिए भी उतना ही संतोषजनक अनुभव होता है।

बच्चों की कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि कैसे हम किसी कहानी की मूलभूत चीज़ को कम शब्दों में ज़ाहिर कर सकते हैं। किसी चीज़ को कहने के आसान तरीके में भी शक्ति और अर्थ हो सकता है, और कहानी अभी भी रोचक बनी रह सकती है। अक्सर, शक्ति और अर्थ को समझना ज़्यादा आसान होता है, जिससे लोगों को कहानी ज़्यादा पसंद आती है। बच्चों की कहानियों से अक्सर हमें ऐसी शिक्षाएं मिलती हैं, जो जीवन भर हमारे साथ रहती हैं, और हमें सिखाती हैं कि कोई भी चीज़ छोटी नहीं होती। बच्चों की कहानियों की तकनीकों को जानने और समझने से हमारे ख़ुद के कहानी कहने के कौशलों में सुधार हो सकता है, और शायद हम अपने दर्शकों के लिए कुछ ऐसा लिख पाएं जो लम्बे वक़्त तक उनके साथ रहेगा।

जहाँ तक सरलता की बात है, क्या आप SoCreate की निजी बीटा सूची पर हैं? नया पटकथा लेखन प्लेटफॉर्म जल्द ही आने वाला है, और इसके बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि इसका इस्तेमाल करके कोई भी पटकथा लिख सकता है - बच्चों से लेकर बड़ों और नए लेखकों से लेकर विशेषज्ञों तक।

लिखने के लिए शुभकामनाएं!

आपको इसमें भी दिलचस्पी हो सकती है...

पटकथा लेखकों के लिए स्क्रीनराइटिंग फ़ॉर डमिज़ और अन्य किताबें

पटकथा लेखकों के लिए स्क्रीनराइटिंग फ़ॉर डमिज़ और अन्य किताबें

सभी लेखकों को हर समय सीखने और अपनी कला को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। और ऐसा करने के लिए पटकथा लेखन की किताबें पढ़ने से ज़्यादा बेहतर तरीका और क्या हो सकता है! पटकथा लेखकों के लिएसेव द कैट!, स्क्रीनराइटिंग फ़ॉर डमिज़, द स्क्रीनराइटर्स बाइबिल एवं और बहुत सारी किताबें उपलब्ध हैं … आज मैं आपको पटकथा लेखकों के लिए अपनी कुछ सबसे मनपसंद किताबों के बारे में बताने वाली हूँ! सेव द कैट! द लास्ट बुक ऑन स्क्रीनराइटिंग यू विल एवर नीड। लेखक: ब्लैक स्नाइडर। सेव द कैट!, शायद पटकथा लेखन की सबसे प्रसिद्ध किताब है, जो कहानी की संरचना का इस तरीके से विश्लेषण करती है...