पटकथा लेखन ब्लॉग
पर प्रविष्ट किया लेखक विक्टोरिया लूसिया

2022 की गर्मियों के लिए लेखन संकेत

गर्मियां जोश, उत्साह, और रोमांच का मौसम हैं! क्यों न गर्मियों के महीने का फायदा उठाया जाए और उन्हें आपको लिखने के लिए प्रेरित करने का मौका दिया जाए?

एक क्लिक से

एक पूरी तरह से स्वरूपित पारंपरिक स्क्रिप्ट निर्यात करें।

SoCreate को मुफ़्त में आज़माएँ!

ऐसे लिखें...
...इसे निर्यात करें!

इस खूबसूरत मौसम के दौरान आपके रचनात्मक लेखन को प्रेरित करने के लिए यहाँ 2022 की गर्मियों के लिए कुछ लेखन संकेत दिए गए हैं।

2022 की गर्मियों के लिए लेखन संकेत

गर्मियों की कहानियों के प्रकार

गर्मियों की कहानियों के प्रकारों की कोई गिनती नहीं है! नीचे दी गई सूची से विचार करें कि आप किस प्रकार की ग्रीष्मकालीन शैली में रूचि रखते हैं।

  • बच्चों की कहानियां

  • बड़ों की कहानियां

  • रहस्य

  • रोमांच

  • प्रेम कहानियां

  • ड्रामा

  • हॉरर

  • कॉमेडी

गर्मियों से संबंधित रचनात्मक लेखन के विषय

गर्मियों से जुड़े विषयों को आपकी रचनात्मक क्षमता प्रवाहित करने का मौका दें। गर्मियों की वार्षिक गतिविधियों पर विचार करें, जो आपके लेखन में भूमिका निभा सकती हैं या आपके लेखन का केंद्र बन सकती हैं। जैसे:

  • छुट्टियां (चार जुलाई, श्रम दिवस)

  • बच्चों की गर्मी की छुट्टी

  • गर्मी की छुट्टी

  • गर्मियों का स्कूल

  • ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम और ग्रीष्मकालीन शिविर

  • पारिवारिक यात्राएं

  • समुद्र तट पर जाना

  • तैरना सीखना

  • रिश्तेदारों से मिलने जाना

  • गर्मियों में काम करना

  • गर्मी के मेले या त्यौहार

यदि आप इन गर्मियों में कहीं घूमने जाने वाले हैं तो गर्मियों की मज़ेदार चुनौती के रूप में निम्नलिखित संकेतों के आधार पर लिखने के लिए एक समर राइटिंग जर्नल का इस्तेमाल करें। ये बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयोगी हैं, और मौसम के अंत तक, आपके पास पीछे मुड़कर देखने के लिए लेखन की एक पूरी किताब होगी, और भले ही आप छुट्टियों पर हों, लेकिन आपके लेखन कौशल कोई छुट्टी नहीं लेंगे।

बच्चों के लिए गर्मियों के लेखन संकेत

  1. आपकी समर बकेट लिस्ट में कौन सी तीन चीज़ें हैं? आप उन्हें क्यों करना चाहते हैं?

  2. स्कूल के बारे में आप कौन सी चीज़ सबसे ज़्यादा मिस करते हैं?

  3. गर्मियों के दौरान, आप देखते हैं कि आपका पड़ोसी अजीब तरीके से व्यवहार कर रहा है। वो पूरे दिन सोता है और केवल रात में बाहर निकलता है। मुझे लगता है वो एक…

  4. गर्मियों की छुट्टियां ख़त्म होने के बाद स्कूल वापस जाने पर आप कौन सी चीज़ सबसे ज़्यादा मिस करेंगे?

  5. आप समुद्र तट पर आते हैं, और वहाँ कुछ देखकर हैरान रह जाते हैं…

  6. एक दिन सुबह उठने पर आपको पता चलता है कि चिड़ियाघर के सारे जानवर भाग गए हैं! उनमें से तीन आपकी गली में घूम रहे हैं। तीन जानवर चुनें और बताएं कि आप उनका क्या करते हैं।

  7. अपने सर्वश्रेष्ठ समर कैंप के बारे में बताएं! यह कहाँ होगा? आप पूरे दिन क्या करेंगे?

  8. आपका परिवार एक ड्रीम वेकेशन जीतता है! बताएं कि आप कहाँ जाएंगे, आप कहाँ रहेंगे, आप क्या करेंगे, और कौन से पर्यटन स्थल देखेंगे।

  9. आपकी गर्मियों का सबसे अच्छा दिन कैसा होता है? आप क्या करते हैं? आप क्या देखते हैं? कौन सी चीज़ आपके दिन को सबसे अलग बनाती है?

  10. अगर आपको अपने इलाके का टूर देना हो तो आप लोगों को दिखाने के लिए कौन सी ख़ास, मज़ेदार, या आश्चर्यजनक जगहों पर ले जाएंगे?

बड़ों के लिए गर्मियों के लेखन संकेत

  1. अपने रोचक गर्मियों के रोजगार के बारे में लिखें! आपका पसंदीदा गर्मियों का रोजगार क्या था? सबसे बुरा क्या था? क्या गर्मियों का ऐसा कोई रोजगार था जो आप हमेशा से करना चाहते थे लेकिन आपको कभी वो करने का मौका नहीं मिला? अपने मनपसंद रोजगार के दिन के बारे में कहानी बताएं।

  2. गर्मियों में आपको कौन सी जगह जाना सबसे ज़्यादा पसंद है? उस जगह के बारे में बताएं। कौन सी चीज़ इसे सबसे अलग बनाती है? लोगों को वहाँ किस तरह के अनुभव मिलते हैं? अगर वहाँ कुछ असामान्य हो जाए तो क्या होगा? उस जगह आने वाले लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

  3. किसी कॉफ़ी शॉप में जाएं, कोई ड्रिंक ऑर्डर करें, बैठें, और लोगों को देखें! अपने आसपास की चीज़ों को आपको प्रभावित करने का मौका दें। क्या वेटर विशेष रूप से दिलचस्प हैं? ग्राहक कैसे दिखते हैं? आपको क्या लगता है कि उनका जीवन कैसा है?

  4. गर्मियों के बारे में ऐसा क्या है जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं है? क्या ऐसी कोई जगह है जहाँ आप जाने के बारे में सोच भी नहीं सकते? क्या गर्मियों की तपन सबसे ख़राब है? क्या ऐसी कोई गतिविधि है जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं? आप इसे कैसे सुधार सकते हैं? कुछ अजीबो-गरीब या छोटा लिखें! कभी-कभी बिना कुछ सोचे-समझे कुछ नकारात्मक लिखना भी मज़ेदार होता है।

  5. आप किसी दिन अपने परिवार के साथ समुद्र के किनारे हैं! तभी अचानक आसमान पर बादल छा जाते हैं, तूफ़ान आने लगता है, और लहरें तेज़ी से एक-दूसरे से टकराना शुरू कर देती हैं … उसके बाद जो हुआ उसके बारे में बताएं।

  6. दो किरदारों के बारे में मीट-क्यूट लिखें, जो आइस क्रीम ख़रीदते समय एक-दूसरे से टकरा जाते हैं। वो दोनों एक ही फ्लेवर वाली आइस क्रीम ऑर्डर करते हैं, लेकिन वहाँ केवल एक ही कोन के लिए आइस क्रीम बची है। फिर क्या होता है?

  7. एक दिन के लिए, आप स्कूल जाने वाले अपने बच्चे के साथ शरीर की अदला-बदली कर लेते हैं! उस दिन आप क्या करते हैं?

  8. बचपन में गर्मियों के दौरान अपने किसी पसंदीदा अनुभव के बारे में बताएं! या किसी ऐसी चीज़ के बारे में बताएं जो आप बचपन में गर्मियों के दौरान हमेशा से करना चाहते थे लेकिन कभी नहीं कर पाए।

  9. एक दिन गर्मियों के मौसम में, आप अपने घर के पीछे जंगलों में हाइक पर जाते हैं। आपको वहाँ एक बॉक्स मिलता है; आप उसके अंदर देखते हैं। उस बॉक्स में क्या है, और आगे क्या होता है?

  10. एक किरदार अकेले कैंपिंग के लिए जाने का फैसला करता है। एक रात वो अपने टेंट में सोया होता है तभी किसी चीज़ से उसकी नींद खुल जाती है। यह क्या है, और उसके बाद क्या होता है?

क्या आपको यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया? इसे अपने मनपसंद सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करें! हमें बहुत अच्छा लगेगा।

उम्मीद है, इन संकेतों से इस गर्मी में आपको अपनी रचनात्मकता प्रवाहित करने में मदद मिलेगी। मौसम को आपको प्रेरित करने दें, और लिखने के लिए शुभकामनाएं!

आपको इसमें भी दिलचस्पी हो सकती है...

पटकथा लेखन की इन 10 प्रेरणाओं से रुकावटें दूर करें

पटकथा लेखन की इन 10 प्रेरणाओं से रुकावटें दूर करें

न लिखने के बजाय हमेशा लिखते रहना ज़्यादा अच्छा होता है, लेकिन अगर आप कहीं अटक जाते हैं तो क्या होगा? क्या आप बार-बार फेसबुक और ट्विटर को रिफ्रेश करके, अपने अंदर प्रेरणा जागने इंतज़ार करते हैं? वैसे, मैं आपके लिए लिखने की कुछ प्रेरणाओं का सुझाव दे सकती हूँ, जिन्हें आप आजमा सकते हैं! अगर आप अपनी पटकथा में किसी जगह अटक गए हैं और आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं तो लिखने की प्रेरणाएं आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती हैं। ये आपको अपने कथानक और चरित्रों को अलग दृष्टिकोण से देखने में मदद कर सकती हैं। नीचे मैंने आपके लिए पटकथा लेखन की ऐसी ही दस प्रेरणाओं के बारे...

आपको तुरंत लिखने के लिए तैयार करने के लिए 20 शॉर्ट स्टोरी आईडिया

आपको तुरंत लिखने के लिए तैयार करने के लिए 20 शॉर्ट स्टोरी आईडिया

कभी-कभी आप बस अपनी मांसपेशियों की कसरत करने के लिए लिखना चाहते हैं, लेकिन आपको पता नहीं होता कि किस बारे में लिखा जाए। हो सकता है, आप कोई छोटी चीज़ लिखना चाहते हों ताकि आपका दिमाग थोड़ी देर के लिए उस परियोजना से हट सके, जिसपर आप अभी काम कर रहे हैं। हो सकता है, आप हर दिन लिखने की आदत डालने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन शुरुआत करने के लिए आपको मदद की ज़रुरत है। आज, मैं आपको 20 छोटे-छोटे कहानी के आईडिया बताने वाली हूँ ताकि आपको नई पटकथा लिखने के लिए कोई आईडिया सोचने की मुश्किल से न गुज़रना पड़े! कभी-कभी सबको अपने लेखन में आगे बढ़ने के लिए किसी चीज़ की ज़रुरत पड़ती है...

अपनी पटकथा के लिए कहानी के नए आईडिया कैसे सोचें

किसी अच्छी कहानी के लिए कोई एक आईडिया सोचना ही अपने आपमें बहुत मुश्किल काम होता है, लेकिन आप पेशेवर तरीके से लिखना चाहते हैं तो आपको यह हर रोज़ करना पड़ता है! तो, असीम प्रेरणाएं पाने के लिए हम कहाँ जाते हैं, जिसके बारे में पेशेवर लेखकों को शायद पहले से पता होता है? अपने अंदर झांकें। हमें यह सलाह ड्रीमवर्क्स के स्टोरी एडिटर रिकी रॉक्सबर्ग से मिली थी, जो पहले वॉल्ट डिज्नी के लिए एनिमेटेड टेलीविज़न सीरीज़ लिखते थे, जिनमें "रैपुन्ज़ेल्स टैंगल्ड एडवेंचर," "द वंडरफुल वर्ल्ड ऑफ़ मिकी माउस," "बिग हीरो 6: द सीरीज़," और "स्पाई किड्स: मिशन क्रिटिकल" शामिल हैं। इन सभी कामों के लिए रिकी को बार-बार...